एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: बचपन में चराता था ​मवेशी, फिर यूं पलट दी किस्मत​ और बना IPS अफसर

UPSC: गरीबी का सामना करने वाले प्रेमसुख ने ऊंट गाड़ी चलाने वाले अपने पिता का सहारा बनने के लिए दृढ़ संकल्प किया. प्रेमसुख ने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए पटवारी की नौकरी की और फिर यूपीएससी परीक्षा पास की.

IPS Success Story: पेट की भूख मिटाने के लिए लोगों को क्या-क्या नहीं करना पड़ता है. गरीबी बच्चों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित करती है. ऐसी ही कहानी एक आईपीएस अफसर की है, जिनके  पिता एक वक्त ऊंट गाड़ी चलाकर परिवार का पेट भरते थे. बचपन में राजस्थान से आने वाले प्रेमसुख डेलू पढ़ाई के साथ-साथ गाय चराने का काम करते थे. लेकिन पढ़ाई के प्रति रुझान इतना था कि उसके सामने आर्थिक तंगी भी कहीं टिक नहीं पाई. प्रेमसुख ने परिवार की आर्थिक गरीबी को इतने करीबी से देखा था कि उन्होंने एक समय अपनी मेहनत के दम पर सफलता की नई कहानी लिख डाली. आज वह उन लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं, जो गरीबी के हाल में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.

राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा तहसील के छोटे से गांव राइसर से आने वाले प्रेमसुख डेलू का बचपन कड़े संघर्षों के बीच बीता. उनके पिता खेती के साथ-साथ ऊंट गाड़ी चलाकर परिवार का गुजारा चलाते थे. आर्थिक तंगी के बावजूद प्रेमसुख ने परिवार को गरीबी से उबारने के लिए सरकारी नौकरी पाने का सपना देखा और पूरा भी किया. वह अपने पिता की मदद करने के लिए बचपन में पढ़ाई के साथ-साथ गाय चराने का काम करते थे. रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पिता और मां सरकारी स्कूल से पढ़े हैं जबकि उनकी बड़ी बहन ने कभी स्कूल की चौखट तक नहीं देखी. ऐसे में प्रेमसुख ने बचपन से ही सरकारी नौकरी पाने का सपना देखा. जिसके लिए उन्होंने दिन-रात एक करके पढ़ाई की.

बने पटवारी

प्रेमसुख साल 2010 में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा पास की और पटवारी बन गए. अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की और आईपीएस अधिकारी बन गए. प्रेमसुख ने दसवीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और फिर बीकानेर के राजकीय डूंगर कॉलेज में दाखिला लिया. उन्होंने इतिहास में एमए किया और गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे. इसके बाद उन्होंने इतिहास में ही यूजीसी नेट और जेआरएफ की परीक्षा पास की. प्रेमसुख ने पटवारी की नौकरी करते हुए मास्टर्स की डिग्री हासिल की और नेट भी पास किया.

मिली 170वीं रैंक

प्रेमसुख ने 6 साल में 12 सरकारी नौकरियां हासिल कीं. उन्होंने पटवारी के पद से शुरुआत की और राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया. राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए चुने जाने के बावजूद, उन्होंने असिस्टेंट जेलर की भूमिका को प्राथमिकता दी. तहसीलदार और कॉलेज लेक्चरर रह चुके प्रेमसुख ने बाद में स्कूल लेक्चरर के रूप में भी काम किया. सिविल सेवा में दूसरे प्रयास में उन्हें 170वीं रैंक मिली और वह IPS अधिकारी बने.

यह भी पढ़ें: एम्स, राजकोट में निकली नौकरियां, 45 साल तक के कैंडिडेट्स के लिए मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget