एक्सप्लोरर

IPS Success Story: उग्रवादियों का सफाया करने में एक्सपर्ट है यह लेडी सिंघम, खूबसूरती के आगे मॉडल ​भी फेल

UPSC Success Story: आईपीएस अधिकारी संजुक्ता पराशर ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार रैंक पाई थी. उग्रवादियों में उनका खौफ खासा है, उन्हें "आयरन लेडी ऑफ असम" "और लेडी सिघंम" भी कहा जाता है.

IPS Sanjukta Parashar Success Story: नाम सुनते ही उग्रवादियों के बीच एक खौफ सा फैल जाता है. अपराध और आतंक के खिलाफ जंग में साहस और निडरता दिखाई देता है, वह किसी मिसाल से कम नहीं. अपराध के जड़ से सफाए की जो कसम खाई थी, उसे निभाने के लिए अपने जीवन को पूरी तरह से समर्पित कर दिया. ये कहानी है बेहद खूबसूरत आईपीएस अफसर संजुक्ता पराशर की.  

संजुक्ता पराशर (IPS Sanjukta Parashar) का जन्म 3 अक्टूबर 1979 को असम में हुआ. छोटी सी उम्र से ही वह साहस और दृढ़ निश्चय की मिसाल बन चुकी थीं. दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन और जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशन में परास्नातक करने के बाद, उन्होंने सिविल सर्विसेज एग्जाम (UPSC CSE) में ऑल इंडिया 85वीं रैंक हासिल कर पुलिस सेवा का रास्ता चुना.

मेघालय-असम कैडर की इस आईपीएस ऑफिसर ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए न केवल अपने परिवार का साथ दिया बल्कि अपराधियों के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहीं. एक पत्नी, एक मां और एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, संजुक्ता पराशर ने सभी भूमिकाओं में खुद को साबित किया है.

कई उग्रवादियों का किया सफाया

संजुक्ता ने असम के बोडो उग्रवादियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए असम के जंगलों में अपनी टीम के साथ अभियान चलाए. वहां जहां आमतौर पर ऑपरेशन चलाना भी चुनौतीपूर्ण होता है, संजुक्ता ने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए उग्रवादियों का सफाया किया. उनके साहसिक नेतृत्व में 16 उग्रवादियों को मार गिराया गया और 64 को गिरफ्तार किया गया.

"आयरन लेडी ऑफ असम"

संजुक्ता पराशर को बार-बार जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनके हाथों में AK-47 थी और दिल में देशभक्ति की आग. असम के लोग उन्हें "आयरन लेडी ऑफ असम" के नाम से जानते हैं, और यह नाम संजुक्ता की निडरता और उनके अदम्य साहस की ही पहचान है.

बदमाशों का छूट जाता है पसीना

आज भी संजुक्ता पराशर का नाम सुनकर बदमाशों के पसीने छूट जाते हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि एक महिला होते हुए भी वह किसी से कम नहीं हैं, बल्कि उन्हें "लेडी सिंघम" का खिताब भी हासिल है. संजुक्ता पराशर का जीवन हमें सिखाता है कि अगर इरादे पक्के हों, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती.

यह भी पढ़ें- ​IPS Success Story: इस खूबसूरत महिला IPS के नाम से थर-थर कांपते हैं नक्सली, UPSC एग्जाम में मिली थी ये रैंक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget