एक्सप्लोरर

UPSSSC VDO Recruitment 2021: यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा रद्द, UPSSSC की ये तीन परीक्षायें स्थगित, पढ़ें डिटेल्स

UPSSSC VDO Bharti 2021: यूपीएसएसएससी ने 2018 में आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा-2018 को धांधली के कारण निरस्त कर दिया है.

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा-2018 को रद्द कर दिया है. आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूपीएसएसएससी ने वर्ष 2018 में आयोजित हुई ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 में धांधली की शिकायत सही पाये जाने के बाद इसे निरस्त करने का फैसला किया है.

वर्ष 2018 में आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक के कुल  1953 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई थी. यह परीक्षा 22 और 23 दिसंबर 2018 को आयोजित हुई थी. आयोग को इस परीक्षा के ओएमआर शीट की जांच के दौरान गड़बड़ी मिली थी. जिसकी जांच एसआइटी को सौंप दी गई थी. एसआइटी की जांच में परीक्षा में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद इसे रद्द करने का फैसला लिया गया. इस परीक्षा के लिए करीब 14 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था.

रद्द की भर्ती के पदों का विवरण

  • 1,527 पद: ग्राम पंचायत अधिकारी
  • 362 पद : ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण)
  • 64 पद: समाज कल्याण पर्यवेक्षक

यूपीएसएसएससी की ये तीन भर्ती परीक्षा यें भी स्थगित

इस भर्ती परीक्षा के रद्द किये जाने के अलावा आयोग ने भविष्य में होने वाली तीन और परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है.  वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 और सहायक सांख्यिकीय अधिकारी एवं सहायक अधिकारी (सांख्यिकी) (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 शामिल हैं.

वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 655 पदों की परीक्षा 4 अप्रैल को, सहायक बोरिंग टेक्निशियन के 486 पदों की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल को और सहायक सांख्यिकी अधिकारी व सहायक शोध अधिकारी के 904 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 8 मई 2021 को प्रस्तावित थी. परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में घोषित की जायेंगी.  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलता भारत, बदलते नक्शे; राज्यों और जिलों की अनकही कहानी अब एक मंच पर
बदलता भारत, बदलते नक्शे; राज्यों और जिलों की अनकही कहानी अब एक मंच पर
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC आबकारी सिपाही पदों पर निकली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन
UPSSSC आबकारी सिपाही पदों पर निकली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन
अब सोशल मीडिया पर आएंगी परीक्षा की खबरें, NTA के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर छात्रों को मिलेगा अपडेट
अब सोशल मीडिया पर आएंगी परीक्षा की खबरें, NTA के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर छात्रों को मिलेगा अपडेट
UP Board Class 9 to 12 New Books Rate List 2026 : यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 के लिए जारी की नई किताबों की रेट लिस्ट, यहां करें चेक
यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 के लिए जारी की नई किताबों की रेट लिस्ट, यहां करें चेक

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नाबालिग से रेप के दोष में 11 साल जेल में बिताने वाले शख्स को कोर्ट ने किया बरी, बताई यह वजह
नाबालिग से रेप के दोष में 11 साल जेल में बिताने वाले शख्स को कोर्ट ने किया बरी, बताई यह वजह
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
Embed widget