Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMIWB Police स्टाफ ऑफिसर कम इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एबीपी न्यूज़ | 16 Mar 2020 08:46 AM (IST)
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने स्टाफ ऑफिसर कम इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड

WB Police Admit Card 2020: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने स्टाफ ऑफिसर कम इंस्ट्रक्टर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने पश्चिम बंगाल सिविल पुलिस में स्टाफ ऑफिसर कम इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था और वे इसकी प्रारंभिक परीक्षा का इन्तजार कर रहे थे. तो अब इन्तजार का समय हुआ खत्म. अब वे सभी परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. पश्चिम बंगाल पुलिस स्टाफ ऑफिसर कम इंस्ट्रक्टर प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. WB Police ऑफिसर कम इंस्ट्रक्टर प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें. WB Police Admit Card 2020: ऐसेकरेंडाउनलोड पश्चिम बंगाल पुलिस ऑफिसर कम इंस्ट्रक्टर प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता पड़ती है. परीक्षार्थियों को ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा. क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमें उचित बॉक्स में एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को भरें. उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें. क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर शो हो जायेगा. इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें. परीक्षा में शामिल होने जाते समय इसे अपने साथ अवश्य रखें. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. पश्चिमबंगालपुलिसऑफिसरकमइंस्ट्रक्टरप्रीलिम्सपरीक्षा 2020 काशेड्यूल पश्चिम बंगाल पुलिस ऑफिसर कम इंस्ट्रक्टर प्रीलिम्स परीक्षा 2020 को 29 मार्च 2020 दिन रविवार को राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा. यह परीक्षा दोपहर बाद 12.00 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरें ऑफिशियलनोटिफिकेशनकेलिएक्लिककरें