एक्सप्लोरर

कौन हैं UPSC परीक्षा टॉप करने वालीं शक्ति दुबे? जानें कैसे किया ये कमाल

Shakti Dubey UPSC CSE Topper: यूपीएससी ​ने सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. ​परीक्षा में शक्ति दुबे ने टॉप किया है.

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आज जारी हुआ. शक्ति दुबे ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में टॉप स्थान प्राप्त कर देशभर में गौरव हासिल किया है. आज यूपीएससी सीएसई परीक्षा के जारी नतीजों में शक्ति ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की.

शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. उन्होंने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई प्रयागराज से पूरी की है. शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. उन्होंने बायो केमिस्ट्री में अपनी पोस्ट-ग्रेजुएशन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पूरी की है. शक्ति ने पीजी 2016 में कंप्लीट की थी. वह 2018 से सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गईं थीं.

साइंस से लेकर सिविल सर्विस तक का सफर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान प्राप्त करने वाली शक्ति दुबे ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर कोई भी मंजिल पाई जा सकती है. उनका शैक्षणिक सफर साइंस के क्षेत्र से शुरू होकर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के टॉप तक पहुंचा है.

2018 में शुरू की तैयारी

शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की, इसके बाद उन्होंने साल 2016 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा और साल 2018 से यूपीएससी की तैयारी में पूरी तरह जुट गईं.

ये चुने थे वैकल्पिक विषय

गौर करने वाली बात यह है कि साइंस बैकग्राउंड से होने के बावजूद शक्ति दुबे ने यूपीएससी परीक्षा के लिए राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध (Political Science & International Relations) जैसे विषय को अपना वैकल्पिक विषय (Optional Subject) चुना. यूपीएससी परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद उनके घर परिवार खुशी की लहर दौड़ गई. उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी कि अपनी कमियों पर काम करें. उनमें सुधार करें ताकि आगे परिणाम अच्छे हों.

यह भी पढ़ें- 

UPSC CSE परीक्षा में हर्षिता गोयल बनीं सेकंड टॉपर, यहां से की है पढ़ाई

किसमें कितने पद?

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में इस बार कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 73 पद सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 24 पद अनुसूचित जाति (SC), 13 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 52 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 18 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अंतर्गत 150 पद घोषित किए गए हैं. इनमें 60 पद सामान्य वर्ग, 23 पद SC, 10 पद ST, 42 पद OBC और 15 पद EWS वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं. भारतीय विदेश सेवा (IFS) में इस बार कुल 55 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें 23 पद अनारक्षित हैं, जबकि 9 पद SC, 5 पद ST, 13 पद OBC और 5 पद EWS वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

UPSC ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, ऐसे एक क्लिक में कर सकते हैं चेक

अन्य सेवाओ में भी भर्ती  

सिर्फ इन तीन प्रमुख सेवाओं तक ही सीमित नहीं, UPSC के माध्यम से कई अन्य केंद्रीय सेवाओं में भी बड़ी संख्या में पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस, इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस, इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स और कस्टम्स दोनों), इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस, दिल्ली अंडमान निकोबार पुलिस सेवा (DANIPS) जैसी सेवाएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- 

UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, ये हैं टॉपर्स के नाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Sharmistha Mukherjee Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं शर्मिष्ठा मुखर्जी, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितनी पढ़ी-लिखी हैं शर्मिष्ठा मुखर्जी, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
CBSE OSM Controversy: वेदांत मामले में 'Blatant Lie' का सच? वायरल सर्कुलर और डेटा प्राइवेसी पर उठे गंभीर सवाल
वेदांत मामले में 'Blatant Lie' का सच? वायरल सर्कुलर और डेटा प्राइवेसी पर उठे गंभीर सवाल

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका, कोई मौका नहीं छोड़ रहे सर्जियो गोर
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
FIFA 2026: मैक्सिकन वेव का जोश पड़ा भारी, स्टेडियम में महिला फैन के साथ हुआ मजेदार हादसा- वीडियो वायरल
'दीदी संभल कर' मैक्सिकन वेव का जोश पड़ा भारी, स्टेडियम में महिला फैन के साथ हुआ मजेदार हादसा
iPhone में दिखने वाला Blue Arrow क्या है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका असली मतलब
iPhone में दिखने वाला Blue Arrow क्या है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका असली मतलब
Embed widget