एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव VIP Seat: शाहीन बाग की वजह से दिलचस्प सीट बना ओखला, दांव पर तीन मुस्लिम नेताओं की किस्मत

दिल्ली चुनाव: ओखला सीट पर 1993 के बाद से ही मुस्लिम चेहरे को ही जीत मिली है. ओखला सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल सकता है.

दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग में नागरिकता कानून के विरोध में 40 दिन से चल रहे आंदोलन की वजह से ओखला सीट दिल्ली चुनाव में महत्वपूर्ण हो गई है. संसद में सीएए के पास होने के बाद से ही शाहीन बाग में महिलाओं की अगुवाई में आंदोलन हो रहा है. शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है और इस सीट पर तीन मुस्लिम दिग्गज नेताओं की बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है. आप ने मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान को ही टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर वापसी करने के लिए पूर्व सांसद परवेज हाशमी पर दांव लगाया है. कांग्रेस का टिकट ना मिलने से नाराज तीन बार के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद निर्दलीय ही मैदान में उतरें हैं. बीजेपी ने इस सीट पर ब्रह्म सिंह को मैदान में उतारा है. चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक ओखला सीट में 2 लाख 70 हजार वोटर हैं.

1993 से मुस्लिम चेहरे को ही जीत मिली

1991 में दिल्ली विधानसभा के दोबारा अस्तित्व में आने के बाद 1993 में दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव हुए. 1993 के बाद से ओखला सीट पर हुए सभी 7 चुनाव में मुस्लिम चेहरों को ही जीत मिली है. राज्यसभा के पूर्व सांसद परवेज हाशमी और आसिफ मोहम्मद खान इस सीट पर तीन-तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं.

1993 में परवेज हाशमी ने जनता दल के टिकट पर इस सीट से जीत दर्ज की. 1998 में परवेज हाशमी कांग्रेस में शामिल हो गए और जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. 2003 में भी परवेज हाशमी को कांग्रेस के टिकट पर जीत मिली. 2008 में आरजेडी के टिकट पर आसिफ मोहम्मद खान ने जीत दर्ज की. 2009 के उपचुनाव में भी आसिफ मोहम्मद खान आरजेडी के टिकट पर जीते. 2013 में आसिफ मोहम्मद खान ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की. हालांकि 2015 में केजरीवाल की लहर में आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने इस सीट से जीत दर्ज की.

तीन मुस्लिम नेताओं में टक्कर

कांग्रेस ने ओखला में वापसी करने के लिए तीन बार के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद परवेज हाशमी को टिकट दिया है. हालांकि परवेज हाशमी को टिकट मिलने की वजह से आसिफ मोहम्मद खान नाराज हो गए हैं और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है. आप ने अमानतुल्लाह खान पर ही दांव लगाया है. ओखला में ये तीनों नेता ही बड़े मुस्लिम चेहरे हैं और इस वजह से ओखला सीट पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. बीजेपी उम्मीदवार बह्म सिंह 2015 में 40 हजार वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे. बीजेपी ने इस बार भी उनपर दांव लगाया है.

दिल्ली चुनाव VIP Seat: चांदनी चौक में बदली तस्वीर, प्रहलाद सिंह और अलका लांबा में टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget