एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: हरी नगर से बीजेपी उम्मीदवार बग्गा ने रिलीज किया अपना गाना

तेजिंदर पाल बग्गा पहले तिलक नगर सीट से टिकट चाहते थे.लेकिन बीजेपी ने उन्हें हरी नगर सीट से उम्मीदवार बनाया.बग्गा दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता भी हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरी नगर सीट से बीजेपी ने तेजिंदर पाल बग्गा को अपना उम्मीदवार बनाया है. तेजिंदर पाल बग्गा ट्विटर पर अपने विरोधियों को ट्रोल करने और उनसे ट्रोल होने की वजह से चर्चा में रहते हैं. मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के बाद तेजिंदर पाल बग्गा ने अपनी सोशल मीडिया की पॉपुलेरिटी को भुनाने के लिए अपना गाना रिलीज किया है. तेजिंदर पाल बग्गा दिल्ली बीजेपी के प्रवत्ता हैं और उन्होंने बचपन से स्वंय सेवक होने का दावा भी किया है.

वैसे तो तेजिंदर पाल बग्गा तिलक नगर सीट से टिकट चाहते थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पहली लिस्ट में अपना उम्मीदवार नहीं बनाया. शिरोमणि अकाली दल के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के साथ बग्गा की किस्मत चमकी और उन्हें अकाली दल के हिस्से में जाने वाली हरी नगर सीट की दावेदारी मिल गई. उम्मीदवारी का एलान होने के तुरंत बाद बग्गा ने अपना गाना, 'बग्गा बग्गा हर जगह' रिलीज किया.

बग्गा ने 'भगत सिंह क्रांति सेना' से अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया था और ट्विटर पर उनके 6.5 लाख फॉलोअर्स हैं. बग्गा को जब तिलक नगर सीट से टिकट नहीं मिला था तब भी वह ट्विटर पर ट्रैंड हो गए थे. हाल ही में बग्गा ने दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर अपने फॉलोअर्स से उनकी फिल्म नहीं देखने की अपील भी की थी.

दिल्ली चुनाव: हरिनगर सीट पर BJP-AAP के बीच मुकाबला, बग्गा को इनसे हैं उम्मीदें

2015 में बग्गा की भगत सिंह क्रांति सेना ने पीएम मोदी को समर्पित ऑनलाइन नमो पत्रिका भी लॉन्च की थी. इसी साल वह बीजेपी की सोशल मीडिया टीम के साथ जुड़े और उन्हें पीएम मोदी से मिलने का मौका भी मिला था. 2017 में दिल्ली एमसीडी चुनाव से पहले बग्गा को दिल्ली बीजेपी का प्रवक्ता बनाया गया.

हरी नगर सीट पर बग्गा की टक्कर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राजकुमारी ढिल्लो से है. राजकुमारी ढिल्लो कांग्रेस की पूर्व पार्षद रही हैं और टिकट की घोषणा होने से ठीक 24 घंटे पहले उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. दिल्ली चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
Heatwave And Nervous System: आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Today Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
Embed widget