एक्सप्लोरर

बीजेपी ने पांच राज्यों में नहीं बदला सीएम चेहरा तो मिली करारी शिकस्त, पिछले पांच सालों के विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड देखिए

बीजेपी ने जिन राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले सीएम फेस बदल दिया वहां पर उसे जीत मिली तो वहीं जिन राज्यों में उसने ऐसा नहीं किया उन जगहों पर उसको हार का मुंह देखना पड़ा.

BJP Election strategy: आखिर बीजेपी चुनावों से पहले अपने सीएम कैंडिडेट क्यों बदल देती है इसका जवाब मिल गया है. अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलेगा कि चुनावों से पहले जिन राज्यों में बीजेपी ने अपने सीएम फेस बदल दिए थे उनमें ज्यादातर में उसको जीत मिली थी. इस बात के पीछे बीते सालों में हुए चुनाव के तथ्य भी हैं कि पार्टी ने जहां पर अपना सीएम बदला उन ज्यादातर जगहों पर उसको जीत मिल गई. 

आंकड़े कहते हैं कि जिन राज्यों में बीजेपी ने पिछले पांच सालों में सीएम फेस नहीं बदला उन राज्यों में उसको बहुमत नहीं मिला है. राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा ऐसे राज्य हैं जहां बीजेपी ने सीएम फेस नहीं बदला और इन राज्यों में बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करने में नाकाम रही.

'इन राज्यों में नहीं बदला था सीएम तो हुई थी करारी हार'
उदाहरण के तौर पर 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था जिसमें उसकी हार हो गई थी. इसी तरह 2018 में ही छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जब रमन सिंह सीएम थे तब हुए चुनाव में रमन सिंह को हार का सामना करना पड़ा था. यहां भी बीजेपी चुनाव हार गई थी. 

इसके अलावा राज्य में 2005 से लेकर 2018 तक सीएम रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी राज्य में करारी हार हुई थी. विशेषज्ञों का कहना था कि भले ही शिवराज की राज्य में पकड़ थी लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में परिस्थितियां बदली हुईं थी लिहाजा बीजेपी को राज्य में बहुमत नहीं मिल सका. ऐसा ही हाल बीजेपी के साथ 2019 में महाराष्ट्र चुनाव में हुआ था जहां पर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी तो बनी थी लेकिन उसको स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका. 

जिन राज्यों में बदला सीएम फेस वहां क्या हुआ?
वहीं अगर बीजेपी की बात करें तो हम पाएंगे कि बीजेपी ने गुजरात से लेकर उत्तराखंड तक जिन राज्यों में भी सीएम बदला उन दोनों ही जगहों पर उसने जीत हासिल की. उदाहरण के तौर पर गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने आनंदीबेन पटेल की जगह विजय रूपाणी को सीएम बनाया था.  

जिस वजह से बीजेपी ने राज्य में चुनाव जीत लिया था और उसके बाद 2022 में हुए चुनाव में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल राज्य के सीएम बने थे. इसी तरह बीजेपी ने उत्तराखंड में भी चुनाव से पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को राज्य की सत्ता सौंपी थी. 

हालांकि देश की इलेक्टोरल राजनीति को समझने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी राज्य में चुनाव जिताने वाले और हराने वाले कई फैक्टर होते हैं. इन फैक्टर में कई ऐसी होती हैं जिससे कई राज्यों में सत्ता बनती और बिगड़ती है. तो वहीं वोटिंग के दौरान इस बात का भी बहुत महत्व होता है कि आखिर चुनाव जीतने के बाद कौन सा चेहरा सरकार का नेतृत्व करेगा. 

Opposition Party Meet: राहुल गांधी नहीं होंगे विपक्ष का पीएम फेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले- कांग्रेस को नहीं है सत्ता का लोभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget