एक्सप्लोरर

AAP ने हरियाणा में बिगाड़ा कांग्रेस का खेल! J&K में भी खुला खाता, अरविंद केजरीवाल ने बोला- ये तो 5वां...

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई. इसके पीछे एक बड़ी वजह आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन न हो पाना भी बताया जा रहा है. 

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा चुनाव के फाइनल नतीजे सामने आ गए हैं. चुनाव आयोग के डेटा को देखें तो आधा दर्जन से ज़्यादा ऐसी सीटें हैं, जहां पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का खेल पूरी तरह बिगाड़ दिया. इन सीटों पर कांग्रेस के हारने की सबसे बड़ी वजह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे, जिन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के बीजेपी कैंडिडेट के सामने हार के मार्जिन से ज्यादा वोट मिले.

भले ही हरियाणा में AAP खाता नहीं खोल पाई हो, लेकिन जम्मू-कश्मीर में पार्टी ने एक सीट जीत ली है. इसपर अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जम्मू-कश्मीर पांचवा राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी का विधायक बना है. डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भाजपा के प्रत्याशी को हराया है.

AAP ने जिन सीटों पर कांग्रेस का खेल बिगाड़ा है, वो इस प्रकार है - 

  • असंध 2306 वोटों से कांग्रेस हारी, जबकि AAP को मिले 4290
  • डबवाली 610 वोटों से कांग्रेस हारी है , जबकि AAP को मिले 6606 वोट
  • उचाना कलां कांग्रेस की हार का मार्जिन 32 वोट रहे, जबकि आम आदमी पार्टी को 2495 वोट मिले
  • रानियां में कांग्रेस 4100 वोट से हारी, जबकि AAP को मिले 4697 वोट
  • दादरी में कांग्रेस 1957 वोट से हारी, जबकि AAP को करीब 1300 वोट मिले
  • रेवाड़ी में 28769 वोटों से कांग्रेस हारी है, जबकि  AAP को करीब 18000 वोट मिले
  • भिवानी में कांग्रेस ने CPM के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और 32714 वोट से हारी जबकि AAP को मिले 17000 से ज्यादा वोट 
  • नारनौल में कांग्रेस 17171 वोट से हारी, जबकि AAP को मिले 6133 वोट

AAP के साथ गठबंधन न होना कांग्रेस को पड़ा भारी

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस ने कुल 37 सीटों पर जीत हासिल की है. यानी बहुमत के आंकड़े से 9 सीटें कम रही. अब ऐसे में उन सीटों को इसमें जोड़ें जो AAP के अलग चुनाव लड़ने की वजह से कांग्रेस को नहीं मिल पाई तो कांग्रेस बहुमत के बेहद करीब पहुंच जाती. साफ समझा जा सकता है कि कांग्रेस का AAP के साथ गठबंधन ना होना कांग्रेस पर ही बहुत भारी पड़ा है. 

पार्टियों के वोटिंग प्रतिशत पर भी नजर डालें तो -

  • बीजेपी का वोटिंग प्रतिशत- 39.94
  • कांग्रेस+ का वोटिंग प्रतिशत- 39.31 
  • AAP का वोटिंग प्रतिशत- 1.79

ऐसे में अगर कांग्रेस और AAP के वोटिंग प्रतिशत को मिला दें तो ये बीजेपी के वोटिंग प्रतिशत से करीब 1 प्रतिशत ज्यादा है. 

तो इसलिए बिगड़ा कांग्रेस का खेल

तस्वीर बहुत साफ है. आम आदमी पार्टी भले ही हरियाणा में अपना खाता नहीं खोल पाई,  लेकिन कांग्रेस की सरकार बनाने के खेल को पूरी तरह बिगाड़ने में कामयाब जरूर रही. माना ये भी जा रहा है कि कांग्रेस ने आखिरी वक्त तक AAP को गठबंधन के लिए उलझाए रखा, जिसकी वजह से AAP कांग्रेस से बेहद नाराज दिखी. यही वजह रही कि आम आदमी पार्टी ने 90 सीटों में से 1 सीट छोड़कर बाकी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिये और इस तरह कांग्रेस का खेल बिगड़ गया. 

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस का डिब्बा गोल', जाति का जिक्र कर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा प्रहार- सरकार में न रहने पर हो जाती है जल बिन मछली जैसी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Elections 2026 Live: टीएमसी को 24 घंटें के भीतर दूसरा बड़ा झटका, ये नेता आज बीजेपी में हुआ शामिल
Live: टीएमसी को 24 घंटें के भीतर दूसरा बड़ा झटका, ये नेता आज बीजेपी में हुआ शामिल
West Bengal Election 2026: ‘वोट कट जाएगा’ के डर से दिल्ली से बंगाल लौट रहे प्रवासी!, कईयों ने कहा- अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं
‘वोट कट जाएगा’ के डर से दिल्ली से बंगाल लौट रहे प्रवासी!, कईयों ने कहा- अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं
Bengal Election 2026: ‘दिनदहाड़े वोट चोरी’, अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, BJP बोली-चुनाव से पहले हार मान ली
‘दिनदहाड़े वोट चोरी’, अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, Form-6 पर बवाल
Bengal election 2026: हिंसा की आग में फिर बंगाल चुनाव, भवानीपुर से चोपड़ा तक BJP-TMC में भिड़ंत
Bengal election 2026: हिंसा की आग में फिर बंगाल चुनाव, भवानीपुर से चोपड़ा तक BJP-TMC में भिड़ंत

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज भी अंतरआत्मा के रक्षक'
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज...'
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
Embed widget