एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Opinion Poll 2024: लद्दाख में बीजेपी-कांग्रेस के बीच हो सकती है कांटे की टक्कर, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले

ABP Cvoter Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में लद्दाख में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है. यहां दोनों पार्टियों का वोट शेयर 40 फीसदी से ज्यादा रहने का अनुमान है.

ABP Cvoter Opinion Poll 2024: जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद लद्दाख में पहली बार चुनाव होने वाले हैं. 2019 में यहां से धारा 370 हटाई गई थी और अब 2024 में यहां लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. यहां से धारा 370 हटने के बाद पहली बार मतदान के लिए आए लोग बीजेपी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को वोट कर सकते हैं. लद्दाख में दोनों पार्टियों का वोट शेयर 40 फीसदी से ज्यादा रहने का अनुमान है.

एबीपी सी वोटर के ओपीनियन पोल में लद्दाख में बीजेपी को 44 फीसदी और कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है. अन्य को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं. यहां की एकमात्र लोकसभा सीट बीजेपी के खाते में जाने का अनुमान है.

2019 में बीजेपी उम्मीदवार की हुई थी जीत

2019 लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी के जमयांग टीसेरिंग नामगयाल को जीत मिली थी. इस उम्मीदवार को कुल 42914 वोट मिले थे. बीजेपी का वोट शेयर 33.7 फीसदी था. कांग्रेस उम्मीदवार यहां चौथे स्थान पर रहा था. दूसरे और तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे थे. निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन को 25.12 फीसदी और दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार असगर अली करबलई को 23 फीसदी वोट मिले थे. हालांकि, इसके बाद यहां के हालात काफी बदले हैं.

धारा 370 हटने से खुश हैं लोग

जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद हुए सर्वे में अधिकतर लोगों ने माना था कि इससे उन्हें फायदा हुआ है. बड़ी संख्या में लोगों ने यह भी स्वीकार किया था कि इससे आंतकवाद में कमी आई है और इसका सीधा फायदा उन्हें मिल रहा है. इसका फायदा आगामी चुनाव में बीजेपी को मिल सकता है और यहां की एकमात्र लोकसभा सीट में फिर से बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिल सकती है.

Disclaimer- लोकसभा चुनाव के एलान से पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल. इस सर्वे में 41 हजार 762 लोगों से बात की गई है. 1 फरवरी से 10 मार्च के बीच सर्वे लोकसभा की सभी 543 सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

यह भी पढ़ेंः Haryana CM Oath Live: नायब सिंह सैनी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कुछ देर में होगा शपथ ग्रहण समारोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Elections 2026: जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला
जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला
कर्नाटक में EVM बनाम बैलेट पेपर पर विवाद तेज, स्थानीय चुनावों में पेपर वोटिंग की वापसी का बिल पेश
कर्नाटक में EVM बनाम बैलेट पेपर पर विवाद तेज, स्थानीय चुनावों में पेपर वोटिंग की वापसी का बिल पेश
जोरहाट में BJP-AGP उम्मीदवारों ने किया नामांकन, स्वास्थ्य-पानी और विकास के वादों को लेकर गरमाई सियासत
जोरहाट में BJP-AGP उम्मीदवारों ने किया नामांकन, स्वास्थ्य-पानी-विकास के वादों पर गरमाई सियासत
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
UP Weather: यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
Embed widget