एक्सप्लोरर

अमित शाह को दिए 'वचन' और Congress में वापसी को लेकर 'घोषणापत्र' में क्या कुछ बोले Harak Singh Rawat?

Harak Singh Rawat on Congress: कांग्रेस में शामिल होने को लेकर हरक सिंह रावत ने कहा कि मैंने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और हरीश रावत के करीबी से बात की है.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के बड़े नेता हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) को बीजेपी (BJP) ने पिछले दिनों बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब रावत कांग्रेस (Congress) में फिर से वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं. उनकी वापसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) साल 2016 का जिक्र कर रहे हैं और उनका कहना है कि उन्हें (हरक सिंह रावत) को माफी मांगनी चाहिए. हरीश रावत ने सोमवार को एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम घोषणापत्र (ABP Ghoshnapatra) में कहा कि हरक रावत 'लोकतंत्र के दोषी' हैं. हालांकि साथ ही कहा कि अगर पार्टी के अन्य नेता सहमत होंगे तो हरक सिंह रावत का हम कांग्रेस में स्वागत करेंगे.

मंगलवार को जब हरीश रावत (Harish Rawat) के इसी बयान को लेकर हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो मेरे बड़े भाई हैं. एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम घोषणापत्र (ABP Ghoshnapatra) में कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर हरक सिंह रावत ने कहा, ''मैंने कांग्रेस के नेताओं से बात की है. प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और हरीश रावत के करीबी से बात हुई है. अब उनका जो भी फैसला होगा. हम फैसला लेंगे.''

उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र का गुनहगार नहीं हूं, मैं हितैषी हूं. दर्द मेरे अंदर है. उस समय परिस्थितियां अलग थी. मेरे माफी मांगने से अगर उत्तराखंड का भला होगा तो मैं मांगने के लिए तैयार हूं. लेकिन उत्तराखंड के हित के लिए माफी मांगने के लिए तैयार हूं. हरीश रावत बड़े भाई हैं.''

Uttarakhand Election 2022: क्या कांग्रेस में हरक सिंह रावत का करेंगे स्वागत? Harish Rawat ने 'घोषणापत्र' में कही बड़ी बात

पूर्व मंत्री ने रविवार को बीजेपी से निष्काषित किए जाने को लेकर कहा, ''प्रह्लाद जोशी (बीजेपी नेता) ने मुझे फोन किया. दिल्ली बुलाया गया. मैंने कांग्रेस नेता से तब तक बात नहीं की थी. मैं अमित शाह से मिलने आया था. एक-दो महीने पहले अमित शाह ने फोन किया. आठ मिस्डकॉल थे. मैं देख नहीं पाया. मैंने फिर कॉल किया. उन्होंने फिर कहा कि तुम्हारी हमारी दोस्ती अंतिम सांस तक रहनी चाहिए. मैंने कहा कि आपको क्यों शक हो रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़कर मत चला जाना. मैंने कहा बिल्कुल नहीं जाऊंगा. मैं जानते हुए भी कि बीजेपी की उत्तराखंड में सरकार नहीं बनने वाली है, मैंने वचन दिया.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''मैं देहरादून से दिल्ली आया. मैं ग्रीन पार्क में घर में था. रात के करीब साढ़े 10 बज रहे थे. देर हो चुकी थी. मैंने अमित शाह जी को फोन मिला ही रहा था कि सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि आपको पार्टी से निकाल दिया गया है.''

बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) पहले कई वर्षों तक कांग्रेस में थे. पिछले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत समेत कई कांग्रेस नेताओं ने बगावत कर दी थी जिससे तत्कालीन हरीश रावत सरकार संकट में आ गई थी. फिर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

Aparna Yadav To Join BJP: BJP का दामन थामेंगी मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, CM योगी और केशव मौर्या रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली लिस्ट, 192 प्रत्याशियों का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
Embed widget