एक्सप्लोरर

गठबंधन के एलान के बाद सरकार पर सस्पेंस खत्म, खट्टर बोले- राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे दावा

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी और जेजेपी साथ आ गए हैं. अमित शाह और दुष्यंत चौटाला ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया. बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है और जेजेपी के खाते में 10 सीटें आई हैं. ऐसे में दोनों को मिलाकर ये आंकड़ा 50 का होता है. 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है.

नई दिल्ली: हरियाणा में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत ना मिलने के बाद सरकार को लेकर बना सस्पेंस आज खत्म हो गया बीजेपी और जेजेपी ने गठबंधन का एलान किया. दोनों के बीत हुए गठबंधन में तय हुआ कि सीएम बीजेपी का और डिप्टी सीएम जेजेपी का होगा. इस एलान के बाद मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने पहले भी साथ में मिलकर सरकार चलायी और आगे भी चलाएंगे. इस एलान के दौरान अमित शाह, मनोहर लाल खट्टर, दुष्यंत चौटाला, सुभाष बराला और अनुराग ठाकुर मौजूद रहे.

मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ''हरियाणा में जो इस बार जनादेश मिला है उसे हम स्वीकार करते हैं. लेकिन इस जनादेश में बीजेपी बहुमत से पीछे रही , इस स्थायी सरकार देने के लिए हम लोगों ने तय किया है कि बीजेपी और जेजेपी गठबंधन करके सरकार को चलाया जाए. स्वाभाविक से हरियाणा का जैसा इतिहास है, हम लोग पहले भी एक दूसरे का समर्थन करते आए हैं और साथ देते आए हैं. हमने गठबंधन करके सरकार भी चलायी है. कल इसकी सारी प्रक्रिया शुरू होगी, चंडीगढ़ में राज्यपाल साहब से हम लोग मिलेंगे और फिर सरकार बनाने की बाकी प्रक्रिया पूरी होगी.'' उन्होंने कहा कि कई निर्दलीयों ने भी हमें समर्थन दिया है..

अमित शाह ने किया एलान- हरियाणा में बनेगी BJP-JJP की सरकार, जेजेपी को मिलेगा डिप्टी सीएम का पद

अमित शाह ने क्या कहा? बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी. अमित शाह ने कहा, ''हरियाणा बीजेपी के सभी वरिष्ठ और जेजेपी के नेताओं की आज बैठक हुई. हरियाणा की जनता ने जो जनादेश दिया है उसे मद्देनजर रखते हुए, उसे स्वीकार करते हुए दोनों पार्टियों के नेताओं ने तय किया है कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाएंगी. इस सरकार में मुख्यमंत्री बेजीपी का होगा और उप मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा.''.

जूते की दुकान से शुरुआत करने वाले आठवीं पास कांडा ने कैसे खड़ा किया अपना साम्राज्य?

अमित शाह ने आगे कहा, ''कई सारे निर्दलीय विधायकों ने भी इस गठबंधन को अपना समर्थन दिया है. कल बीजेपी का नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने की आगे की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी. अगले पांच साल तक बीजेपी और जेजेपी की सरकार हरियाणा के विकास को मोदी जी के नेतृत्व में आगे ले जाएगी.''

उन्होंने कहा, ''हरियाणा की जनता ने जो जनादेश दिया है उसको ध्यान में रखकर बीजेपी और जेजेपी के नेताओं ने यह निर्णय लिया है और आज दोनों नेता भी यहां मोजूद हैं. मैं बीजेपी की ओर से दोनों को बधाई देता हूं, साथ ही आने वाली सरकार के लिए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-'मैं सम्मान करती हूं, लेकिन..'
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-'मैं सम्मान करती हूं, लेकिन..'
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget