एक्सप्लोरर

Punjab BJP Candidates List 2022: बीजेपी ने जारी की पंजाब की पहली 34 उम्मीदवारों की लिस्ट, हर समुदाय को खुश करने की कोशिश

Punjab Assembly Election 2022: दुष्यंत गौतम ने इस दौरान कहा कि BJP चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहती है कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख बढ़ाकर 20 फरवरी की है.

Punjab Assembly Election 2022: बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 34 उम्मीदवारों के नाम हैं. पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि हम 34 सीटों के जो हम उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं. इसमें किसान परिवारों के 12 उम्मीदवारों को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS शामिल हैं. 

दुष्यंत गौतम ने इस दौरान कहा कि BJP चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहती है कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी की है. वहीं दुष्यंत गौतम ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है. पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रही, दुर्भाग्य है कि आज भी वो समस्याएं जस की तस हैं. पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आखंड में डूबे हुए हैं, उनकी ही विधानसभा में रेत का अवैध खनन हो रहा है. इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश के रेत माफिया से उनके घनिष्ठ संबंध हैं. पंजाब की प्रदेश सरकार ने देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा. 5 जनवरी को फिरोजपुर में हुई घटना से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था इसके लिए महत्वपूर्ण नहीं है.

हरदीप पूरी ने इस दौरान कहा कि पंजाब सिर्फ सेंसटिव बॉर्डर स्टेट नहीं है, बल्कि इसका योगदान बहुत है, आर्म्ड फोर्स देखिए, देश के किसान अन्नदाता हैं, हम गर्व से कह सकते है पंजाब नेशन प्राइड है, लेकिन आज वहां क्या स्थिति है. यूपी में केंद्र की योजनाएं लागू हुईं, लेकिन पंजाब में नहीं. 

बीजेपी की पहली लिस्ट के उम्मीदवार

नाम -
सुजानपुर - दिनेश सिंह बब्बू ( डिप्टी स्पीकर रहे है)
दीनानगर - श्रीमती रेणु कश्यप
हरगोबिंदपुर - बलजिंदर सिंह दकोह
अमृतसर नार्थ - सरदार सुखविंदर सिंह पिंटू
तरनतारन - नवरीत सिंह लवली
कपूरथला - रंजीत सिंह खोजेवाला
जालंधर सेंट्रल - मनोरंजन कालिया
जालंधर नार्थ - कृष्णदेव भंडारी
मुकेरिया - जंगिलाल महाजन
दसूहा - रघुनाथ राणा
चब्बेवाल - डॉ दिलभग राय
गढ़शंकर -नामिशा मेहता
फतेहगढ़ साहिब - दीदार सिंह भटी
अमलोक- कंवर वीर सिंह तोहरा
खन्ना - गुरप्रीत सिंह
लुधियाना सेंट्रल - गुरुदेव शर्मा
लुधियाना वेस्ट - विक्रमसिंह सिद्धू
गिल - एस आर लधर
जगरो - कंवर नरेंद्र सिंह
फिरोजपुर सिटी - राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
जलालाबाद - पूरणचंद
फाजिल्का - सुरजीत कुमार ज्ञानी
अबोहर - अरुण नारंग
मुक्तसर - राजेश बड़ेला
फ़रीदकोट - गौरव कक्कर
भुचोमंडी - रुपिंदर सिंह सिद्धू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget