एक्सप्लोरर

पहले भी नफरत फैलाने वाले बयान दे चुके हैं बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा, मुसलमानों को बताया था आतंकी

प्रवेश वर्मा दो बार सांसद और एक बार विधायक चुने जा चुके हैं. पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने 2017 में यूपी चुनाव के दौरान भी मुस्लमानों को अपने निशाने पर रखा था.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली चुनाव के लिए मतदान होने में अब 10 दिन का वक्त बाकी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है. आम आदमी पार्टी को निशाने बनाने के चक्कर में बीजेपी नेता और सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने नफरत फैलाने वाला बयान दिया है. आपत्तिजनक बयान को लेकर आलोचना का शिकार हो रहे प्रवेश सिंह वर्मा ने अपने शब्द वापस लेने से इंकार कर दिया है.

प्रवेश सिंह वर्मा ने क्या कहा

प्रवेश वर्मा ने कहा है, ''लाखों लोग वहां (शाहीन बाग) इकट्ठा होते हैं. दिल्ली के लोगों को सोच समझ कर फैसला लेना होगा. वह आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें मारेंगे. आज वक्त है. मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे.''

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब प्रवेश वर्मा विवादों में आए हैं. 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भी मुस्लिमों को लेकर दिए बयान की वजह से प्रवेश वर्मा विवादों में आ गए थे. प्रवेश वर्मा ने कहा था कि ''बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है इसलिए मुस्लिम कभी इसे वोट नहीं करते.'' इसके साथ ही प्रवेश वर्मा ने सभी मुस्लिमों को आतंकवादी करार दिया था. प्रवेश वर्मा के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी और यूपी चुनाव के दौरान चुनाव आयोग से उनके प्रचार अभियान पर बैन लगाने की अपील भी विपक्षी पार्टियों ने की थी.

कौन हैं प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. 2009 में प्रवेश वर्मा ने वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट का दावा पेश किया था. लेकिन पार्टी ने उन पर दांव लगाने से इंकार कर दिया. बीजेपी के इस फैसले पर प्रवेश वर्मा नाराज भी हुए थे. हालांकि 2013 के विधानसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा को महरौली से टिकट मिला और तात्कालिक विधानसभा स्पीकर योगानंद को हराकर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे.

2014 में प्रवेश वर्मा को वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी ने टिकट दिया और वह करीब 2.68 लाख वोट के साथ पहली बार संसद पहुंचने में कामयाब हुए. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रवेश वर्मा को वेस्ट दिल्ली सीट से टिकट मिला और उन्होंने जीत को और बड़ा करते हुए 2.87 लाख वोट के अंतर से दूसरी बार संसद का सफर तय किया.

पूर्व सीएम के बेटे हैं प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व सीए साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. साहिब सिंह वर्मा फरवरी 1996 से लेकर अक्टूबर 1998 तक दिल्ली के सीएम रहे हैं. 1999 में साहिब सिंह वर्मा लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब हुई थे और वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे. 2007 में साहिब सिंह वर्मा एक सड़क हादसे के दौरान साहिब सिंह वर्मा का निधन हो गया था.

शाहीन बाग पर BJP सांसद का नफरत से भरा बयान, कहा- 'वे आपकी बहन-बेटियों के साथ रेप करेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Election 2026 Live: तमिलनाडु में चुनाव से पहले ECI का बड़ा फैसला, DGP बदला, बंगाल में सुवेंदु अधिकारी-अधीर रंजन ने किया नामांकन
Live: तमिलनाडु में चुनाव से पहले ECI का बड़ा फैसला, DGP बदला, बंगाल में सुवेंदु-अधीर रंजन ने किया नामांकन
Keralam Elections 2026: ‘फर्जी आधार कार्ड बनाकर चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़’, चुनाव से पहले कांग्रेस का CPIM पर बड़ा आरोप
‘फर्जी आधार कार्ड बनाकर चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़’, चुनाव से पहले कांग्रेस का CPIM पर बड़ा आरोप
Assam Elections 2026: ‘मोहब्बत और नफरत की सोच के बीच...’, टिटाबर में CM हिमंत बिस्बा सरमा पर राहुल गांधी का वार, कांग्रेस की पांच गारंटियों का किया ऐलान
‘मोहब्बत और नफरत की सोच के बीच...’, हिमंत बिस्बा सरमा पर भड़के राहुल गांधी, 5 गारंटी का किया ऐलान
West Bengal Elections 2026: ‘ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकना है’, कोलकाता में आयोजित मेगा रोड शो में अमित शाह की हुंकार!
‘ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकना है’, कोलकाता में आयोजित मेगा रोड शो में अमित शाह की हुंकार!

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget