एक्सप्लोरर

PM मोदी के चेहरे के सहारे वोटरों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुटी BJP, शुरू किया नया चुनावी कैंपेन

Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी ने इस अभियान को डिजिटल स्तर पर प्रभावशाली बनाने के लिए सोशल मीडिया और ऐप का उपयोग किया है. मतदाताओं को पीएम मोदी के साथ उनकी तस्वीरें भेजने की सुविधा दी गई है.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली चुनावों में बीजेपी से लगातार यह सवाल किया है कि उसका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा. इस सवाल का सीधे जवाब देने के बजाय बीजेपी ने अपने सबसे बड़े नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी अभियान का केंद्र बनाने का फैसला लिया है. पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए 'दिल्ली चली मोदी के साथ' नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है.

इस मुहिम के जरिये बीजेपी की कोशिश है कि दिल्ली की जनता को बीजेपी के साथ जोड़ा जा सके. बीजेपी का मानना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर उसको लोकसभा चुनाव में दिल्ली में सौ फीसदी सफलता मिली है उसी तर्ज पर इन विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

तैयार करवाए गए पोस्टर

दिल्ली चली मोदी के साथ कैंपेन के लिए बीजेपी ने न सिर्फ बड़े पैमाने पर पोस्टर तैयार करवाए हैं बल्कि उसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी ऐप  के जरिए लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है. दिल्ली चली मोदी के साथ कैंपेन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से मतदाताओं की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तैयार करने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है. जो व्यक्ति भी अपनी तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चाहता है वह एक ऐप पर उसको पोस्ट करेगा, जिसके बाद उसको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ दिल्ली की एक पहचान के साथ उस व्यक्ति तक भेज दिया जाएगा.

पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव

बीजेपी इस मुहिम के जरिए एक तरह से आम आदमी पार्टी के उसे नैरेटिव को भी खारिज करने की कोशिश कर रही है, जिसमें लगातार आम आदमी पार्टी बीजेपी से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल पूछ रही है. बीजेपी नेताओं को बखूबी पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा एक ऐसा चेहरा जिस पर जनता लगातार विश्वास जताती रही है. आम आदमी पार्टी भी सीधे तौर पर पीएम मोदी के चेहरे और नाम को लेकर हमला करने से बचती रही है.

माना यह जाता रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अगर सीधे तौर पर कोई भी राजनीतिक पार्टी हमला करती है तो उसको चुनाव में उसका नुकसान भी उठाना पड़ जाता है. लिहाजा बीजेपी की रणनीति साफ है कि पार्टी के सबसे बड़े चेहरे को दिल्ली के मतदाताओं के सामने उतार कर उनको बीजेपी के साथ जोड़ने की कोशिश की जाये.

ये भी पढ़ें: 'साबित करो, हम दिलाएंगे', कुंभ की जमीन पर वक्फ का दावा तो भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी राष्ट्रपति की 'तीसरी लहर' क्या है? व्हाइट हाउस ने क्यों कहा ईरान का सबकुछ तबाह हुआ, ट्रंप का प्लान रिवील
अमेरिकी राष्ट्रपति की 'तीसरी लहर' क्या है? व्हाइट हाउस ने क्यों कहा ईरान का सबकुछ तबाह हुआ
Holi 2026: मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी राष्ट्रपति की 'तीसरी लहर' क्या है? व्हाइट हाउस ने क्यों कहा ईरान का सबकुछ तबाह हुआ, ट्रंप का प्लान रिवील
अमेरिकी राष्ट्रपति की 'तीसरी लहर' क्या है? व्हाइट हाउस ने क्यों कहा ईरान का सबकुछ तबाह हुआ
Holi 2026: मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
CRISPR Blood Test For Cancer: क्या ब्लड टेस्ट से पता लग सकता है कैंसर, ट्यूमर बनने से पहले कैसे पता लगेगी दिक्कत?
क्या ब्लड टेस्ट से पता लग सकता है कैंसर, ट्यूमर बनने से पहले कैसे पता लगेगी दिक्कत?
Embed widget