एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार खत्म, केजरीवाल ने किए 40 रोड शो, शाह ने 35 रैलियां की

केजरीवाल को टक्कर देने के लिए आखिरी दो हफ्ते में बीजेपी के प्रचार की कमान अमित शाह ने अपने हाथ में ली.अमित शाह ने 35 रैलियां और 9 रोड शो किए, जबकि केजरीवाल 68 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे.प्रचार के मामले में कांग्रेस बहुत पीछे रही और उसके दो बड़े नेताओं ने सिर्फ चार रैलियां की.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम 5 बजे खत्म हो गया है. चुनाव प्रचार अभियान में आम आदमी पार्टी की कमान सीएम केजरीवाल ने संभाल रखी थी. वहीं केजरीवाल को चुनौती देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने आखिरी वक्त में मोर्चा संभाला और लगातार 13 दिन तक प्रचार अभियान में हिस्सा लिया. हालांकि केजरीवाल प्रचार के दौरान सबसे आगे रहे और उन्होंने 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी उम्मीदवारों के लिए कैंपेन किया. वहीं अमित शाह ने 13 दिन में 47 चुनावी सभाएं की जिनमें 35 रैलियां और 9 रोड शो शामिल रहे. पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया.

केजरीवाल सबसे आगे

आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी करने के लिए सीएम केजरीवाल के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रही है. केजरीवाल ने भी प्रचार की कमान अपने हाथ में संभालते हुए 68 विधानसभा सीटों पर रोड शो या रैली की. अपने नॉमिनेशन के बाद से केजरीवाल ने हर दिन रोड शो या रैली में हिस्सा लिया. केजरीवाल ने लगभग 40 रोड शो किया और 20 के करीब बड़ी रैलियां की. केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं. नई दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने 3 दिन रोड शो किया.

इसके अलावा केजरीवाल ने इस बार टाउन हॉल मीटिंग को भी चुनाव प्रचार का अच्छा जरिया बनाया. केजरीवाल ने चुनाव की घोषणा के बाद 8 विधानसभा सीटों में टॉउन हॉल किया. केजरीवाल ने चुनाव की घोषणा से पहले पहले 7 टॉउन हॉल मीटिंग की.

बीजेपी का चुनाव प्रचार

बीजेपी के लिए पीएम मोदी आखिरी दौर में चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरे. पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव में दो दिन प्रचार किया 3 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रैली और 4 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में रैली की.

आखिरी दो हफ्तों में बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान की कमान पूरी तरह से गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी हाथ में ले ली. 23 जनवरी से 6 फरवरी के बीच अमित शाह ने दिल्ली में 13 दिन प्रचार किया, कुल 47 चुनावी सभाएं, रोड शो और प्रोग्राम किए. अमित शाह ने 35 रैलियां की और 9 रोड शो किया, 1 दिन कार्यकर्ता के घर डिनर किया. इतना ही नहीं शाह ने 1 दिन घर-घर पैदल जाकर वोट मांगे और 1 दिन तालकटोरा में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

शाहीन बाग के मुद्दे को भुनाने के लिए बीजेपी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी आखिरी वक्त में चुनाव प्रचार अभियान में उतारा. योगी आदित्यनाथ ने 1 फरवरी से 4 फरवरी तक 4 दिन दिल्ली में प्रचार किया. 4 दिन में योगी ने कुल 12 रैलियों को संबोधित किया. योगी ने ज्यादातर उन सीटों पर प्रचार किया जहां पूर्वांचल के वोटर बड़ी तादाद में हैं.

कांग्रेस रही पीछे कांग्रेस के दो बड़े चेहरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आखिरी हफ्ते में ही चुनाव प्रचार करने पहुंचे. राहुल गांधी ने 4 और 5 फरवरी को दो दिन में 4 रैलियां की. राहुल ने 4 फरवरी को जंगपुरा और संगम विहार में रैली की, जबकि 5 फरवरी को कोंडली और मटिया महल में रैली की. संगम विहार और मटिया महल की रैली में प्रिंयका भी उनके साथ रहीं. 4 और 5 फरवरी को प्रिंयका ने दो दिन में 2 रैलियां की. उन्होंने 4 फरवरी संगम विहार और 5 फरवरी को मटिया महल में रैली की.

सीमापुरी में अमित शाह और चिराग पासवान ने रोड शो कर लोजपा के उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget