एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव से पहले अपने ही NDA के लिए बन गए आफत? खींचतान के बीच दो दलों ने फंसा दिया पेंच!

Jharkhand Elections 2024: झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इलेक्शन कमीशन ने तारीख तो नहीं बताई है पर माना जा रहा है कि ये नवंबर में हो सकते हैं.

Jharkhand Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की सिरदर्दी बढ़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अंदर ही अंदर सीटों पर मचे बंदरबांट के बीच दो अहम घटक दल बड़ा पेंच फंसा सकते हैं. सोमवार (14 अक्टूबर, 2024) को सूत्रों ने एबीपी न्यूज को इस बारे में अहम जानकारी दी. 

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान की स्थिति बनती दिख रही है. केंद्रीय मंत्री और रामविलास पासवान के गुट वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मनपंसद सीट की मांग रख दी है. मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री को लेकर यह भी बताया गया कि अगर उन्हें पसंदीदा सीट नहीं मिली तब वह एनडीए से अलग होकर चुनावी ताल ठोक सकते हैं.

झारखंड चुनाव से पहले अपने ही NDA के लिए बन गए आफत? खींचतान के बीच दो दलों ने फंसा दिया पेंच!

चिराग पासवान के संभावित फैसले के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वैसे, सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई कि सोमवार शाम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान कहलाने वाले चिराग पासवान के सियासी रुख की स्थिति साफ हो सकती है. इस बीच, सूत्रों ने खबर दी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) भी सियासी खींचतान में शामिल है. तीसरी सीट को लेकर बीजेपी के साथ उसका मोल-तोल फिलहाल जारी है. 

झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से फिलहाल इसके लिए कोई डेट तो नहीं बताई गई है पर सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वहां पर नवंबर से दिसंबर के बीच में इलेक्शन कराए जा सकते हैं. झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, जबकि मौजूदा समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के हेमंत सोरेन सीएम हैं. किसी भी दल को बहुमत के लिए सदन में 41 सीटों का आंकड़ा चाहिए होगा.

यह भी पढ़ेंः चेतावनी भी, फॉर्मूला भी...महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव से पहले बड़ी बात कह गए योगेंद्र यादव, इशारों-इशारों में PM से लेकर हरियाणा CM को घेरा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड

'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार

ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई

कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स

अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट

Embed widget