Congress Candidates List 2024: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. अरुणाचल प्रदेश में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 34 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार के नाम का ऐलान हुआ है. अरुणाचल प्रदेश उन 4 राज्यों में शामिल है, जहां लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. यहां सभी सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. अरुणाचल के अलावा सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर भी 19 अप्रैल को मतदान होंगे.

अरुणाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार पेमा खांडू के खिलाफ कांग्रेस ने सनहेय फुंतसोक को टिकट दिया है. अरुणाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मरिना केंगलांग चंगलांग उत्तर सीट से चुनाव लड़ेंगी. उनका मुकाबला बीजेपी के तेसम पोंगते से होगा. बीजेपी राज्य की सभी 60 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है. 

कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

विधानसभा सीटकांग्रेस उम्मीदवार
मुक्तोसनहेय फुंतसोक
बामेंगकुमार वाली
चायांगताजो कोम्पू डोलो
सेप्पा ईस्टतामे ग्याडी
पक्के कसंगगोलो यपुंग ताना
ईटानगरयुमलांग अचुंग
दोइमुखनबम ताडो
पालिनतकम परियो
तालीरघु ताडो
नाचोतंगा बलयिंग
दपोरजियोरीर किरबे दुलोम
बसरयोमकार रिबा
रमगोंगतलंग ययिंग
पैंगिंगतक्कू जेरंग
नारी कोयूबीमार डाबी
पशीघाट पश्चिमतपयाम पाडा
पशीघाट पूर्वओकोम योसुंग
मेबोकारो तयेंग
मरियंग गेकूलोसी लेगो
अनीनीइरी तायू
डंबुकतोबिंगस लेगो
रोइंगचेंगे मितापो
तेजूजेरमई क्रोंग
हयुलियांगबफुत्सो क्रांग
चॉकहमबयामसो क्री
नमसईशोतिके होपक
लेकांगताना तमर तारा
मियाओचतु लोंगरी
नमपोंगखिमशॉम मोसांग
चंगलांग दक्षिण तिंपू एंग्रेमू
चंगलांग उत्तरमरीना केंगलांग
खोनसा पश्चिमतंगसे तेकवा
कनुबरीसोंफा वांगसा
पोंगचूहोलई वांगसा

2019 के नतीजे 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 41 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस के खाते में सिर्फ 4 सीटें आई थीं. जेडीयू के खाते में 7 सीटें गई थीं. एपीपी को 5 सीटें मिली थीं और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी. यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में फंसी 'इंडिया गठबंधन' की गाड़ी, सीटों पर अटका 'अघाड़ी', अब एक और नई तारीख