एक्सप्लोरर

बीजेपी नेतृत्व जमीनी हकीकत से अलग था, खट्टर और फडणवीस ने असली मुद्दों पर नहीं लड़ा चुनाव- कांग्रेस

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो रही है. हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की वापसी मुश्किल लग रही है. वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सत्ता में लौटता नजर आ रहा है. दोनों पार्टियों को राज्य में 158 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है. महाराष्ट्र में जहां बीजेपी की सीटें पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुई हैं तो वहीं हरियाणा में भी पार्टी ने बहुमत खो दिया है. इन दोनों ही राज्यों में कांग्रेस पार्टी को फायदा हुआ है. चुनाव परिणामों को लेकर अब कांग्रेस पार्टी बीजेपी, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी नेतृत्व को जमीनी हकीकत नहीं पता थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने असल मुद्दों के बजाए दूसरे मुद्दों पर चुनाव लड़ा जिसे जनता ने नकार दिया.

आनंद शर्मा ने कहा, ''हम जनादेश को सम्मान और विनम्रता से स्वीकार करते हैं, इस चुनाव में बीजेपी की नैतिक हार हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का समूचा नेतृत्व जमीनी हकीकत से अलग था. उनका पूरा प्रचार उन मुद्दों पर आधारित था जो आम जनमानस से संबंध नहीं रखते. बीजेपी भ्रामक प्रचार किया. शासन तंत्र का दुरुपयोग किया, प्रशासन उनके कब्जे में था. उनके पास लोगों को प्रभावित करने के तमाम साधन उनके पास थे.''

Maharashtra Election Result: वर्ली सीट से जीते आदित्य ठाकरे, सीएम पद पर कहा- बाद में बात करेंगे

आनंद शर्मा ने कहा, ''जो असली मुद्दे जो किसान सी मुश्किलों से जुड़े हैं, कृषि संकट बढ़ रहा है. देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है. बाजार और रुपया टूट रहा है. ये अस्ली मुद्दे थे लेकिन इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी नेतृत्व और उनके नेताओं ने कोई बात नहीं की. चाहें वो देवेंद्र फडणवीस हों या मनोहर लाल खट्टर हों.''

महाराष्ट्र के नतीजों को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा. आनंद शर्मा ने कहा, ''हमने कहा था कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और ऐसा ही हुआ. अगर लोकसभा चुनाव से तुलना करें तो बीजेपी के पास 52 प्रतिशत वोट था और कांग्रेस के पास 32 प्रतिशत वोट था. विधानसभा क्षेत्रों पर बीजेपी और शिवसेना की 224 सीटों पर बढ़ थी. दावा था 240 का लेकिन आई सिर्फ 154 हैं. ये पिछले चार महीने का फर्क है..

राहुल गांधी की नाराजगी के बावजूद कांग्रेस में हुड्डा परिवार का भविष्य उज्ज्वल?

हरियाणा में अमित शाह के भारी जीत के दावे को आनंद शर्मा ने गलत बताया. उन्होंने कहा, ''हरियाणा की बात करें तो बीजेपी के 58.2 प्रतिश था और उनकी 79 सीट पर बढ़त थी अब बीजेपी बहुमत खो चुकी है. 2014 में मामूली बहुमत आया था और अब बीजेपी की हार हुई है. हम अमित शाह की इस बात से सहमत नहीं हैं कि बीजेपी की हरियाणा में बड़ी जीत हुई है. अगर हम उनके दावे को मानें तो फिर जीत की परिभाषा बदलनी पड़ेगी.''.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
Embed widget