दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मुद्दों, समीकरणों और राजनीतिक ध्रुवीकरण की पूरी कहानी

2015 दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्डतोड़ 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था
Source : PTI
पहले तीन विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बेदाग छवि के साथ दिल्ली का कार्यभार संभाला. हालांकि इस बार चुनाव से पहले शराब घोटाला और मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन से जुड़े आरोप झेलने पड़े.
7 जनवरी 2025 को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, दिल्ली में एक ही चरण में सभी सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी. 8 फरवरी को नतीजे
