एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी होंगी दिल्ली चुनाव में बीजेपी की CM फेस? जानें सोशल मीडिया पर यूजर्स क्यों लगा रहे अटकलें

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को जीतने के लिए आप, बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी तरफ से भरसक प्रयास कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इस चुनाव की जमकर चर्चा हो रही है.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 59 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अभी भी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है. इन सब के बीच मीडिया और सोशल मीडिया में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को लेकर चर्चा हो रही है कि वो दिल्ली में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकती हैं और दिल्ली कैंट और ग्रेटर कैलाश की सीट से टिकट दिया जा सकता है.

तमाम एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा गया, “स्मृति ईरानी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं. ये दिल्ली चुनाव का टर्निंग प्वाइंट है. अगर वो जीतती हैं तो दिल्ली की मुख्यमंत्री बन सकती हैं. ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र में विभाजन के बाद से हिंदू बंगाली आबादी काफी संख्या में हैं और स्मृति ईरानी धाराप्रवाह बांग्ला बोलती हैं!!”

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर चल रही इस चर्चा में दीपक अरोरा नाम के एक यूजर ने कहा, “ये एक बड़ा गेम चेंजर होगा. उनका करिज्मा, ट्रैक रिकॉर्ड और बंगाली हिंदुओं समेत अलग-अलग समुदायों के साथ जुड़ाव उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाता है. दिल्ली एक निर्णायक नेतृत्व की हकदार है. ये बीजेपी की जीत का फॉर्मूला भी हो सकता है.”

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “बीजेपी अपने अभियान के तहत नेतृत्व क्षमता और विकास पर भी जोर दे रही है. स्मृति ईरानी की संभावित उम्मीदवारी न केवल उनकी राजनीतिक सूझबूझ बल्कि बीजेपी के जीतने पर दिल्ली का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता को भी दिखाती है. नेतृत्व के इस पहलू को बीजेपी के 'विकसित भारत' के व्यापक दृष्टिकोण से पूरा किया गया है, जिसमें दिल्ली के विकास को महत्वपूर्ण बताया गया है.”

सोशल मीडिया यूजर्स ने स्मृति ईरानी को माना मजबूत उम्मीदवार

एक दूसरे यूजर ने कहा, “स्मृति ईरानी जैसी मजबूत महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारकर बीजेपी का टारगेट महिला मतदाताओं को अपने पाले में लाने का भी है. आम आदमी पार्टी की अपील का मुकाबला इसी तरह से किया जा सकता है. एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, वक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में ईरानी की छवि जनता से जुड़ने के लिए उपयोगी है, जो समावेशिता और मजबूत नेतृत्व के लिए बीजेपी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

ये भी पढ़ें: 'अमित शाह को गिरफ्तार कर लेना चाहिए', दिल्ली चुनाव से पहले किस नेता ने कहा ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
'अगर बंगाल में भाजपा की सरकार आई तो बुलडोजर...', रैली में बोलीं ममता बनर्जी, BJP को भी दी चेतावनी
'अगर बंगाल में भाजपा की सरकार आई तो बुलडोजर...', रैली में बोलीं ममता बनर्जी, BJP को भी दी चेतावनी
चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में क्यों जा रहा नेता? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, जानें क्या कहा
कांग्रेस छोड़कर BJP में क्यों जा रहा नेता? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, जानें क्या कहा

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget