एक्सप्लोरर

दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो मिला, जेल से आएंगे बाहर, बेटे के शपथ ग्रहण में हो सकते हैं शामिल

दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला आज जेल से निकल सकते हैं. शुक्रवार को दुष्यंत ने तिहाड़ जेल जाकर पिता और दादा ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात की थी.

नई दिल्ली: अजय चौटाला को दो सप्ताह का फरलो मिला है. संभावना है कि शाम तक अजय चौटाला जेल से बाहर आएंगे. तिहाड़ जेल के एआईजी राजकुमार चौहान ने फरलो मिलने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि फरलो कैदी के आचरण को देखते हुए दिया जाता है. जिसका आचरण अच्छा होता है, उसे डीजी फरलो दे सकते हैं. फरलो पेरोल की ही तरह होता है लेकिन टेक्निकली अलग होता है.

अजय चौटाला जेल से बाहर आने के बाद अब वह अपने बेटे दुष्यंत चौटाला की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. बता दें कि अजय चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने हरियाणा में 10 सीटों पर जीत दर्ज की है और जेजेपी सूबे में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को अपना समर्थन पत्र सौंपा है. दुष्यंत मनोहर लाल खट्टर की सरकार में उप-मुख्यमंत्री होंगे. खट्टर कल दोपहर 2.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो मिला, जेल से आएंगे बाहर, बेटे के शपथ ग्रहण में हो सकते हैं शामिल

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात के बाद मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ''हमने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया है. राज्यपाल ने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और हमें आमंत्रित किया है. मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. कल 2 बजकर 15 मिनट पर राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा. दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री होंगे.''

बीजेपी की सरकार को 7 निर्दलीय विधायकों का भी साथ मिला है. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 90 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है और यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है. जेजेपी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद नई दिल्ली में बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया. कांग्रेस को 31 सीटों पर सफलता मिली है.

तिहाड़ जेल में दुष्यंत चौटाला के दादा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और पिता अजय चौटाला लंबे समय से कैद हैं. दोनों शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं.

महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर फंसा पेंच, 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी शिवसेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
कैसे कर सकते हैं CUET UG एग्जाम की तैयारी? यहां जान लें बेहद आसान तरीका
कैसे कर सकते हैं CUET UG एग्जाम की तैयारी? यहां जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget