एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता का दावा- नूंह हिंसा राजस्थान चुनाव को प्रभावित करने की चाल

Assembly Election 2023: राजस्थान में 4 महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस नेता ने नूंह में हुई हिंसा को राजस्थान चुनाव से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: हरियाणा के नूंह में हिंसा को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने गुरुवार (3 अगस्त) को कहा कि हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काना बीजेपी की 'ध्रुवीकरण की राजनीति' का परिणाम था.

कांग्रेस की ओर से इसे एक साजिश करार देते हुए कहा गया कि इसमें पड़ोसी राजस्थान को प्रभावित करने की चाल भी हो सकती है, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'नूह में हिंसा ध्रुवीकरण की राजनीति का परिणाम है. ये बीजेपी की रणनीति है. वे चाहते हैं कि इसका प्रसार राजस्थान तक हो.'

'CM दंगाई 'टूल किट' को मौन समर्थन देते हैं'
जयराम रमेश ने आगे कहा, "बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर कहा हमने देखा है कि मणिपुर में क्या हो रहा है. हरियाणा में डबल इंजन वाली सरकार मणिपुर की तरह हरियाणा में भी विफल रही है." वहीं, कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी और हरियाणा के पूर्व मंत्री रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'प्रधानमंत्री मणिपुर से लेकर हरियाणा तक हिंसा देखते हैं, सब कुछ जानते हैं, लेकिन चुप रहते हैं. उनके मुख्यमंत्री दंगाई 'टूल किट' को मौन समर्थन देते हैं.'

सुरजेवाला ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि नए भारत के कर्तव्य काल में न प्रधानमंत्री अपना कर्तव्य निभाते है और न ही उनके सीएम अपने राजधर्म का पालन करते हैं. बता दें कि कांग्रेस नेता ने यह बात पीएम मोदी के हाल में दिए गए अमृतकाल को लेकर एक कथन पर आधारित था. पीएम मोदी ने बीते दिनों दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रख दिया. उसी दौरान उन्होंने कहा था कि अमृतकाल को कर्तव्य काल माना जाना चाहिए.

वहीं नूंह की घटना पर हरियाणा में केंद्रीय राज्य मंत्री और गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धार्मिक यात्रा में हथियार और लाठियां ले जाने की अनुमति कैसे दी गई. जुलूस में कोई तलवार लेकर जाता है? लाठी-डंडे लेकर जाता है?

खट्टर ने माना साजिश, गहलोत ने किया पलटवार
कांग्रेस ने हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की है. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने माना है कि हरियाणा में शांति भंग करने की साजिश थी. सीएम ने कहा कि मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी ने मुस्लिम बहुल इलाका मेवात में मार्च की घोषणा करते हुए भड़काऊ पोस्ट किए. हिंसा के बाद खट्टर ने कहा कि मोनू की गिरफ्तारी में हरियाणा पुलिस राजस्थान का सहयोग करेगी.

चुनावी राज्य राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खट्टर पर पलटवार किया और कहा, 'खट्टर केवल पुलिस को गुमराह करने के लिए बयान दे रहे हैं क्योंकि हरियाणा की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है.' उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य पर हत्या के आरोपी को बचाने का आरोप लगाना असाधारण है. जिसके बाद उन्होंने मणिपुर को लेकर भी आपत्ति जताई.

ये भी पढ़ें- 'क्यों नहीं? जब गुजरात का कोई व्यक्ति...,' नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने पर बोले कांग्रेस नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Elections 2026 Live: 'बीजेपी को वोट न दें क्योंकि...', शशि थरूर का केरल चुनाव पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत
Live: 'बीजेपी को वोट न दें क्योंकि...', शशि थरूर का केरल चुनाव पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget