एक्सप्लोरर

Election Fact Check: क्या BSP सुप्रीमो मायवती ने सच में की BJP को वोट देने की अपील, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में मायावती को यह कहते सुना जा सकता है कि आप बीजेपी को वोट दें, जबकि असल में वह वोट न देने की अपील कर रही हैं. वीडियो को एडिट कर वायरल किया जा रहा है.

Mayawati Viral Video Fact Check: वैसे तो बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती पिछले कुछ साल से सीमित जनसभाएं करती हैं, लेकिन उनके भाषण काफी वायरल होते हैं. इसी कड़ी में मायावती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो में मायावती कहती दिख रही हैं कि नरेंद्र मोदी जी ने तो आपको फ्री में राशन दिया है, तो आप ये जो कर्ज है वो चुनाव में आपको अदा करना है वोट के रूप में, बीजेपी को वोट देकर आपको अपना ये कर्ज अदा करना है.”

इस वीडियो के स्क्रीन पर लिखा है, “अब तो मायावती ने भी कर दी भाजपा को वोट देने की अपील” वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “हिंदुओ से मायावती की अपील बीजेपी को वोट दे” इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.


Election Fact Check: क्या BSP सुप्रीमो मायवती ने सच में की BJP को वोट देने की अपील, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

इस वीडियो को ऐसे ही दावों के साथ फेसबुक पर भी शेयर किया गया है. ऐसे पोस्ट्स के आर्काइव्ड वर्जन यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

क्या है असलियत?

आजतक की टीम ने फैक्ट चेक में पाया कि मायावती का ये वीडियो एडिटेड है. मायावती ने कहा था कि बीजेपी-आरएसएस के कार्यकर्ता जनता से कहते हैं कि बीजेपी को वोट देकर मुफ्त राशन का कर्ज अदा करें.

ऐसे सामने आई फर्जी वीडियो की सच्चाई

आजतक की टीम ने वायरल दावे से जुड़े कीवर्ड्स सर्च किए तो मायावती की ओर से बीजेपी को वोट देने की अपील को लेकर छपी कोई खबर कहीं नहीं दिखी. वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें इसका पूरा वर्जन बहुजन समाज पार्टी के यूट्यूब चैनल पर मिला. मायावती के इस भाषण को बीएसपी ने 4 मई 2024 को लाइवस्ट्रीम किया था. यहां दी गई जानकारी के अनुसार, मायावती ने ये भाषण उत्तर प्रदेश के आगरा में दिया था. आगरा में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होने हैं.

इस पूरे भाषण में वायरल वीडियो वाला हिस्सा 26:02 के मार्क पर सुना जा सकता है. इस भाषण में मायावती ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में और अब लोकसभा चुनाव में भी गरीब जनता को मुफ़्त राशन दिया है. मायावती इसके बाद कहती हैं, “इसके एवज में, इन्होंने विधानसभा चुनाव में भी लोगों को गुमराह करने के लिए और अब आम चुनाव में भी, बीजेपी और आरएसएस के लोग अपने कंधे पर थैला टांग कर गांव-गांव में घूम रहे हैं और क्या कह रहे हैं? कि देखो श्री नरेंद्र मोदी जी ने तो आपको फ्री में राशन दिया है, तो आप पर मोदी जी का बहुत कर्ज है तो ये जो कर्ज है, इस चुनाव में आपको अदा करना है वोट के रूप में. बीजेपी को वोट देकर आपको ये कर्ज अदा करना है.” मायावती का पूरा बयान नीचे सुना जा सकता है.

 

 

इस वीडियो को सुनने और देखने के बाद ये साफ हो जाता है कि वायरल वीडियो को एडिटिंग के जरिये क्रॉप किया गया है जिससे मायावती के असली बयान का मतलब बदल गया है. पूरे भाषण में वायरल वीडियो वाले हिस्से के बाद मायावती कहती हैं, “लेकिन मैं अपने सभी गरीब लोगों को कहना चाहती हूं कि भाजपा ने जो गरीबों को थोड़ा सा राशन दिया है वो कोई अपनी जेब से नहीं दिया है बल्कि आप जो टैक्स देते हैं उससे दिया है.”

इसके साथ ही हमें 4 मई को जागरण न्यूज में छपी एक रिपोर्ट भी मिली जिसमें मायावती के इस बयान का जिक्र किया गया है.

क्या निकला निष्कर्ष?

जाहिर है, मायावती के अधूरे वीडियो को शेयर करके उनकी ओर से बीजेपी के लिए वोट मांगने का भ्रामक दावा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: क्या सच में कंगना ने माना कि जनता उन्हें नहीं देगी वोट, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

Disclaimer: This story was originally published by aajtak and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget