एक्सप्लोरर

Election Fact Check: क्या सच में CPM नेता सुभाषिनी अली ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

Fact Check: वायरल वीडियो में महिला कहती है कि अगर देश को अगर आगे ले जाना है, तो राहुल गांधी का नाम मत लीजिए. क्योंकि अभी उनको राजनीति और देश के बारे में कुछ नहीं पता. वह पीएम मोदी की तारीफ करती है.

Subhashini Ali Viral Video Fact Check: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (CPI-M) की वरिष्ठ नेता सुभाषिनी अली के दावे से एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करती नजर आ रही हैं.

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो सुभाषिनी अली का नहीं है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर दावे का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि यह वीडियो उनसे संबंधित नहीं है.

वायरल वीडियो में क्या है दावा?

वायरल वीडियो में महिला कह रही हैं, "वैसे अगर देश को अगर आगे ले जाना है, तो राहुल गांधी का नाम मत लीजिए. क्योंकि अभी उनको राजनीति और देश के बारे में कुछ नहीं पता. इस वक्त देश को संभालना है क्योंकि वर्ल्ड के अंदर बड़ा क्राइसिस चल रहा है. ऐसा नहीं है कि इंग्लैंड अलग है, सब जगह बहुत बुरा हाल है. भारत को अगर बचाना है तो नरेंद्र मोदी को आगे लाना होगा, मैंने जीवन में इंदिरा गांधी को भी देखा है और पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी देखा है और आज नरेंद्र मोदी को भी देख रही हूं."

वीडियो में महिला आगे कहती है, "अपने घर में एक पिता चार बच्चों को नहीं संभाल सकता, चारों की दिशाएं अलग हैं, पूरे भारत को संभाल के बैठे हैं वो. अरे तुम्हें तो उनका धन्यवाद करना चाहिए कि ईरान इराक इस वक्त वर्ल्ड-वॉर में जा रहे हैं. कहीं वर्ल्ड-वॉर ही ना हो जाए, क्या पता नरेंद्र मोदी ही इस चीज को बचा रहें हों. भारत को मोदी जी ही कंट्रोल कर रहे हैं. मैं तो सोचती हूं वह शांति के दूत भी हैं."

फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा, 'सीपीएम नेता सुभाषिनी अली, पहली बार किसी सीपीएम नेता का हृदय परिवर्तन देख रहा हूं.'

(आर्काइव लिंक)


Election Fact Check: क्या सच में CPM नेता सुभाषिनी अली ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

एक एक्स यूजर ने सुभाषिनी अली को टैग करते हुए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस वीडियो पर आपको विश्वास नहीं होगा, मुझे भी नहीं हो रहा है, परंतु यदि इस वीडियो में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है तो वाकई... वरिष्ठ वामपंथी नेत्री सुभाषिनी अली ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अपने विचार रखकर सबको चौंका दिया.'


Election Fact Check: क्या सच में CPM नेता सुभाषिनी अली ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

(आर्काइव लिंक)

क्या निकला फैक्ट चेक में?

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले सुभाषिनी अली का आधिकारिक एक्स अकाउंट चेक किया. उन्होंने 3 मई 2024 को दावे का खंडन करते हुए कहा कि वायरल वीडियो उनसे संबंधित नहीं हैं.

उन्होंने वायरल वीडियो को शेयर करने वाले एक यूजर को कोट के साथ रीपोस्ट करते हुए इसका जवाब दिया. पहले कोट पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह नकली है. यह मैं नहीं हूं, न ही मेरी आवाज है और न ही यह मेरे विचार हैं. यह दिवालिया और बेईमान लोगों का काम है."

दूसरे कोट पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मेरे नाम से बनाया गया यह एक फर्जी वीडियो है. यह मैं नहीं हूं. यह न ही यह मेरी आवाज है और न ही मेरे विचार. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और पुलिस को सूचना दी है. देखते हैं वे क्या करते हैं."

इसके अलावा हमने देखा कि वायरल वीडियो में 99 Khabar के नाम वाली एक माइक आईडी दिख रही थी. इससे संकेत लेकर सर्च करने पर हमें 99 Khabar के यूट्यूब चैनल पर 29 जनवरी 2024 को अपलोड किया हुआ वीडियो मिला. वीडियो का शीर्षक है, ‘सुंदर लड़कियां राहुल गांधी से नाराज क्यों Modi vs Rahul Gandhi Public Opinion| Loksabha Election 2024’

क्या निकला निष्कर्ष?

वीडियो में 6 मिनट 55 सेकंड से वायरल वीडियो वाली महिला को अपनी राय रखते हुए सुना जा सकता है. स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला सीपीएम नेता नहीं बल्कि एक आम महिला हैं. यह भी पढ़ें -पीएम मोदी की आलोचना कर रहे रणवीर सिंह का वीडियो Deepfake है.

ये भी पढ़ें

Election Fact Chek: क्या गुजरात के सीईओ ने ईवीएम की गड़बड़ी का दिया लाइव डेमो, जानिए वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

Disclaimer: This story was originally published by BOOM and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Elections 2026 Live: टीएमसी को 24 घंटें के भीतर दूसरा बड़ा झटका, ये नेता आज बीजेपी में हुआ शामिल
Live: टीएमसी को 24 घंटें के भीतर दूसरा बड़ा झटका, ये नेता आज बीजेपी में हुआ शामिल
West Bengal Election 2026: ‘वोट कट जाएगा’ के डर से दिल्ली से बंगाल लौट रहे प्रवासी!, कईयों ने कहा- अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं
‘वोट कट जाएगा’ के डर से दिल्ली से बंगाल लौट रहे प्रवासी!, कईयों ने कहा- अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं
Bengal Election 2026: ‘दिनदहाड़े वोट चोरी’, अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, BJP बोली-चुनाव से पहले हार मान ली
‘दिनदहाड़े वोट चोरी’, अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, Form-6 पर बवाल
Bengal election 2026: हिंसा की आग में फिर बंगाल चुनाव, भवानीपुर से चोपड़ा तक BJP-TMC में भिड़ंत
Bengal election 2026: हिंसा की आग में फिर बंगाल चुनाव, भवानीपुर से चोपड़ा तक BJP-TMC में भिड़ंत

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
Embed widget