एक्सप्लोरर

Election Fact Check: कांग्रेस की तारीफ करते दिखे RSS चीफ मोहन भागवत, जानें वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: आरएसएस चीफ मोहन भागवत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मोहन भागवत कांग्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. आइए जानें इस वायरल वीडियो की सच्चाई.

RSS Chief Congress Fact Check: सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का एक वीडियो वायरल है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव के बीच वह कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं. 

बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो साल 2018 का है, जब दिल्ली में आयोजित आरएसएस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में मोहन भागवत भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में कांग्रेस की भूमिका का जिक्र कर रहे थे. इसका हालिया लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है. 

लगभग एक मिनट के इस वायरल वीडियो में मोहन भागवत को कहते सुना जा सकता है, "..अपने देश के लोगों में राजनीतिक समझदारी कम है. सत्ता किसकी है, इसका क्या महत्व है, लोग कम जानते हैं. अपने देश के लोगों की राजनीतिक जागृति करनी चाहिए और इसलिए कांग्रेस के रूप में एक बड़ा आंदोलन सारे देश में खड़ा हुआ." 

वीडियो में मोहन भागवत आगे कहते हैं, "उसमें भी अनेक सर्वत्यागी महापुरुष, जिनकी प्रेरणा आज भी हमारे जीवन के प्रेरणा में काम करती है, ऐसे पैदा हुए और देश के सर्वसामान्य व्यक्ति को स्वतंत्रता के लिए रास्ते पर लाकर खड़ा करने का काम उस धारा ने किया…एक बड़ा योगदान अपने स्वतंत्रता प्राप्ति में उस धारा का है." 

फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता ललन कुमार ने लगभग पांच साल पुराने इस वीडियो को हालिया लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए शेयर किया और लिखा, 'पांचवें चरण के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत भी कांग्रेस के योगदान को याद करने लगे.!! मोदी जी जा रहे हैं.. INDIA की सरकार आ रही है.#RahulGandhi #INDIA_jeetega.'

Election Fact Check: कांग्रेस की तारीफ करते दिखे RSS चीफ मोहन भागवत, जानें वायरल दावे की सच्चाई

पोस्ट का आर्काइव लिंक

यह वीडियो वेरीफाई करने के रिक्वेस्ट के साथ बूम को उसके टिपलाइन नंबर (+91 77009 06111) पर भी मिला. 

Election Fact Check: कांग्रेस की तारीफ करते दिखे RSS चीफ मोहन भागवत, जानें वायरल दावे की सच्चाई

फैक्ट चेक 

वीडियो देखने पर हमने पाया कि यह खबर न्यूज वेबसाइट 'हिंदुस्तान टाइम्स' के हवाले से दी गई थी, जिसका क्रेडिट एएनआई को दिया गया था. साथ ही वीडियो में 17 सितंबर 2018 की तारीख भी मेंशन थी. इससे हमें अंदेशा हुआ कि यह वीडियो पुराना है. 

यहां से हिंट लेते हुए हमने वीडियो से संबंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया. हमें हिंदुस्तान टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 18 सितंबर 2018 का अपलोड किया हुआ यह वीडियो मिला. 

Election Fact Check: कांग्रेस की तारीफ करते दिखे RSS चीफ मोहन भागवत, जानें वायरल दावे की सच्चाई

इसके डिस्क्रिप्शन में बताया गया कि आरएसएस ने राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की. इस दौरान मोहन भागवत ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास पर बातचीत रखते हुए इसमें कांग्रेस की अहम भूमिका बताई.

एडवांस सर्च की मदद से हमें न्यूज एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर भी इससे संबंधित एक पोस्ट मिला. 17 सितंबर 2018 के इस पोस्ट में भी मोहन भागवत के इस बयान की चर्चा की गई थी. 

Election Fact Check: कांग्रेस की तारीफ करते दिखे RSS चीफ मोहन भागवत, जानें वायरल दावे की सच्चाई

पोस्ट का आर्काइव लिंक

17 सितंबर 2018 के नवभारत टाइम्स और हिंदुस्तान समेत कई न्यूज आउटलेट्स ने भी इस बयान से संबंधित खबर प्रकाशित की थी. इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दिल्ली में तीन दिन का 'भविष्य का भारत : RSS दृष्टिकोण' नामक कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्षों के बारे में बोलते हुए कांग्रेस के योगदान का जिक्र किया था.

ये भी पढ़ें:

Election Fact Check: क्या सच में पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा में कहे अपशब्द, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

Disclaimer: This story was originally published by Boom Live and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा
'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर पर EC का रुख करेगा UDF, वेणुगोपाल ने लगाया 'संपत्ति छिपाने' का आरोप
केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर पर EC का रुख करेगा UDF, वेणुगोपाल ने लगाया 'संपत्ति छिपाने' का आरोप
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी का दिखा दिलचस्प अंदाज, किया Folk Dance
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी का दिखा दिलचस्प अंदाज, किया Folk Dance

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget