एक्सप्लोरर

Election Fact Chek: क्या गुजरात के सीईओ ने ईवीएम की गड़बड़ी का दिया लाइव डेमो, जानिए वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

Fact Chek: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी ने ईवीएम में गड़बड़ी का लाइव डेमो दिया और बताया कि चुनाव रिजल्ट में कैसे गड़बड़ी होती है.

Fact Chek EVM Malfunction: लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में दो चरणों का मतदान खत्म हो चुका है. तीसरे चरण के चुनाव के दौरान सात मई को देश की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होने हैं. इस बीच सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है वह गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) हैं.

ईवीएम की गड़बड़ी के लाइव डेमो का दावा

दावे के अनुसार ये अधिकारी सार्वजनिक तौर पर ईवीएम की गड़बड़ी का लाइव डेमो दे रहे हैं और उसकी खामियों को बता रहे हैं, जिसके जरीए चुनाव के नतीजों में हेरफेर किया जा सकता है.

विश्वास न्यूज ने इस वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल की, जिसमें किए जा रहे दावे को झूटा पाया. फैक्ट चेक के दौरान यह पाया गया कि वायरल हो रहे इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह न तो गुजरात के सीईओ हैं और जो मशीन दिखाई दे रही है वह ईवीएम भी नहीं है.

Election Fact Chek: क्या गुजरात के सीईओ ने ईवीएम की गड़बड़ी का दिया लाइव डेमो, जानिए वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

गुजरात के सीईओ का नाम पी भारती है. वायरल वीडियो के पड़ताल के दौरान यह पता चला कि यह वीडियो ईवीएम हटाओ, देस बचाओ अभियान के दौरान की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम अतुल पटेल है, जो ईवीएम पर सवाल खड़े करते रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर alonebut200 नाम के आईडी से 10 अप्रैल 2024 को शेयर किया गया था. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "गुजरात के सीईओ ने ईवीएम की गड़बड़ी का लाइव डेमो दिया, ईवीएम की लाइव लड़बड़ी देखकर बीजेपी सरकार परेशान. ईवीएम की गड़बड़ी का लाइव प्रूफ."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALØÑE BÛT HAPpy (@alonebut200)

ये हैं गुजरात की सीईओ

Election Fact Chek: क्या गुजरात के सीईओ ने ईवीएम की गड़बड़ी का दिया लाइव डेमो, जानिए वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

यहां से वीडियो लेकर किए गए गलत दावे

वीडियो पड़ताल के दौरान यह वीडियो ईवीएम हटाओ देश बचाओ मूवमेंट की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का पाया गया. यह वीडियो rime media goa नामक यू-ट्यूब चैनल पर दो फरवरी 2024 को अपलोड किया है. इस वीडियो में संगठन के संयोजक एडवोकेट भानु प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते नजर आ रहे हैं.

जब वह अपनी बात खत्म करते हैं उसके बाद एक शख्स ईवीएम में गड़बड़ी का डेमो देता दिखाई दे रहा है और वही क्लीप वायरल हो रहा है, जिसे लेकर झूठे दावे किए जा रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बैकग्राउंड में टेक्निकल एक्सपर्ट के तौर पर अतुल पटेल का नाम नजर आ रहा है.

चुनाव आयोग ने दावे को गलत बताया

इस वीडियो को लेकर चुनाव आयोग ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावे का खंडन किया. चुनाव आयोग ने एक्स पर उस वीडियो को लेकर लिखा, "सोशल मीडिया पर ईवीएम में हेरफेर के संबंध में फर्जी दावों के साथ एक वीडियो शेयर किया जा रहा है और इसका श्रेय गुजरात के सीईओ को दिया जा रहा है. यह स्पष्ट किया जाता है कि फोटो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है वह न तो गुजरात का सीईओ है और न ही वीडियो में दिखाया जा रहा मशीन ईवीएम है. इस वीडियो को लेकर जो भी दावा किया जा रहा है वह झूठा है."

Disclaimer: This story was originally published by विश्वास.News and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

ये भी पढ़ें: Election Fact Check: एक साल पुराने वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर किया जा रहा वायरल, जानिए क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget