एक्सप्लोरर

Election Results 2023: 'ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे मायने नहीं रखते...', कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

PM Modi Speech: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी को सम्मानित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी की सफलता का राज भी बताया.

PM Modi On Election Results 2023: पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों की तस्वीर साफ हो चुकी है. तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम बीजेपी को खुश करने वाले हैं. त्रिपुरा और नगालैंड की सत्ता में बीजेपी गठबंधन ने वापसी की है. वहीं, मेघालय की नई सरकार में भी पार्टी सहयोगी की भूमिका निभा सकती है. बीजेपी के इस प्रदर्शन पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर जश्न मनाया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने इस दौरान पूर्वोत्तर की जनता का आभार जताते हुए विरोधियों पर जमकर वार किया. पीएम मोदी ने कहा, "आज के नतीजे सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं. आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं." पीएम ने कहा, "इन चुनाव परिणाम में दुनिया के लिए कई संदेश हैं. आज के नतीजे ये दिखाते हैं कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर आस्था है."

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

कांग्रेस को लताड़ लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज के नतीजों के बाद कांग्रेस ने छोटा के प्रति अपनी नफरत को फिर से जगजाहिर कर दिया. कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते. जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो. तो ऐसे ही बोल निकलते हैं. ये इन राज्यों के लोगों का अपमान है. जनमत का अपमान है. इस मानसिकता ने देश का बहुत नुकसान किया है. जब गरीब के लिए शौचालय बनाए थे, कांग्रेस ने उसे भी छोटा काम बताया." 

 

नाम लिए बिना केजरीवाल पर तंज कसा

पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना उस पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, "कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं. वो बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं. ये कट्टर लोग कहते हैं मर जा मोदी. लेकिन देश कह रहा है मत जा मोदी." विपक्ष पर बरसते हुए उन्होंने कहा, "ऐसे समय में कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने में ख्वाहिश कर रहे हैं. लेकिन जहां मौका पड़ता है कमल खिलता ही जा रहा है. खिलता ही जा रहा है."

बीजेपी की कामयाबी के पीछे त्रिवेणी

पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय से बीजेपी की कामयाबी का राज भी खोल दिया. उन्होंने कहा, "बीजेपी के विजय अभियान का रहस्य छिपा है 'त्रिवेणी' में. इसकी पहली शक्ति है- बीजेपी सरकारों के कार्य. दूसरी शक्ति है- बीजेपी सरकारों की कार्य संस्कृति और तीसरी शक्ति है- बीजेपी कार्यकर्ताओं का सेवा-भाव." उन्होंने कहा, "हाल ही में जब मैंने पूर्वोत्तर का दौरा किया, तो मुझे अर्धशतक के लिए बधाई दी गई. जब मैंने अर्धशतक के बारे में पूछताछ की, तो मुझे बताया गया कि मैं लगभग 50 बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुका हूं. बार-बार पूर्वोत्तर का दौरा करके मैंने उनका दिल जीत लिया और यह मेरे लिए बहुत बड़ी जीत है."

ये भी पढ़ें-Assembly Election Results: त्रिपुरा-नगालैंड में BJP+ की सरकार, मेघालय में NPP को सौंपा समर्थन पत्र, पीएम मोदी का विपक्षियों पर वार | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
पश्चिम बंगाल चुनाव: शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतारा उन्हीं का 'चेला', ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव
शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतारा उन्हीं का 'चेला', ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
Assam Assembly Election 2026: AIUDF ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल
AIUDF ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
Fatty Liver Disease: लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
किन-किन देशों से हथियार खरीदता है अफगानिस्तान, क्या वह पाकिस्तान पर पड़ सकता है भारी?
किन-किन देशों से हथियार खरीदता है अफगानिस्तान, क्या वह पाकिस्तान पर पड़ सकता है भारी?
Embed widget