एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस को किसने दीं सबसे ज्‍यादा सीटें: सट्टा बाजार, एग्जिट पोल या योंगेंद्र यादव?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल में जो नतीजे सामने आए हैं, उसमें सत्ता पर कांग्रेस की भविष्यवाणी की गई है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार (5 अक्टूबर, 2024) को एग्जिट पोल भी आ गए हैं. हरियाणा की 90 सीटों पर एक ही फेज में मतदान हुआ था. शाम 6 बजे तक वोटिंग के बार एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए. यहां मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. एक तरफ हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में हैं. वहीं, कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है.

बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, जननायक जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय समेत कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीटें जीतना जरूरी है. आज हम आपके सामने फलौदी सट्टा बाजार, एग्जिट पोल और राजनीतिक विशलेषक योगेंद्र यादव ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से किस पार्टी के लिए कितनी सीटों की भविष्यवाणी की है.

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी
सट्टा बाजार से जुड़ी वेबसाइट Diamondexch99.com के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस सत्ता पर काबिज हो सकती है. सट्टा बाजार की भविष्यवाणी है कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में 57 से 59 सीटें जा सकती हैं, जबकि बीजेपी को 22 से 24 सीटों पर जीत मिल सकती है. 

हरियाणा चुनाव 2024 पर फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar Haryana Chunav 2024 Prediction)-
कुल सीटें- 90
कांग्रेस- 57 से 59 सीटें
बीजेपी- 22 से 24 सीटें

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 पर योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर योगेंद्र यादव ने भी कांग्रेस की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि इस वक्त हरियाणा में या तो कांग्रेस की हवा है या कांग्रेस की आंधी है या कांग्रेस की सुनामी है क्योंकि इस बार अन्य दल नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वैसे हरियाणा के विधानसभा चुनावों में लोकल पार्टी का कुछ न कुछ वोट रहता है. इस बार सीधे बीजेपी और कांग्रेस की टक्कर है और अन्य दलों के खाते में 10 सीटें भी जाती नहीं दिख रही हैं. योगेंद्र यादव ने कहा, 'बीजेपी और कांग्रेस की सीधी टक्कर में कांग्रेस आगे है. मुझे लगता है कि चुनाव के परिणाम के बारे में रुचि सिर्फ यही है कि कांग्रेस का बहुमत कैसा होगा, साधारण बहुमत होगा, भारी बहुमत होगा या प्रचंड बहुमत होगा.'

एग्जिट पोल के नतीजे में हरियाणा चुनाव 2024 में किसको कितनी सीटें-
ध्रुव एग्जिट पोल
बीजेपी- 27
कांग्रेस- 57
अन्य- 6

मैट्रिज एग्जिट पोल
बीजेपी- 18-24
कांग्रेस- 55-62
अन्य- 2-8
INLD+- 3-6

दैनिक भास्कर एग्जिट पोल
बीजेपी- 15-29
कांग्रेस- 44-54
JJP+- 0-1
INLD+- 1-5
AAP- 0-1
अन्य- 4-9

पीपल्स पल्स एग्जिट पोल
बीजेपी- 20-32
कांग्रेस- 49-61
JJP+- 0-1
INLD+- 2-3
AAP- 0
अन्य- 3-5

 

यह भी पढ़ें:-
हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार? क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार; जानें किस पर सबसे ज्यादा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट
बंगाल में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget