एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र-झारखंड एग्जिट पोल देख गदगद हुई JDU, बोली- कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही

Assembly Election Exit Poll 2024 Live Updates: महाराष्ट्र और झारखंड में आज वोटिंग हो रही है. वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे. हालांकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

Key Events
Exit Polls Result 2024 Live Updates Maharashtra Jharkhand Assembly Elections Exit Poll Result Seats BJP Congress JMM NCP Shiv Sena Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र-झारखंड एग्जिट पोल देख गदगद हुई JDU, बोली- कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2024
Source : PTI

Background

Assembly Election Exit Polls 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बुधवार (20 नवंबर 2024) को मतदान हुआ. इसके अलावा झारखंड में दूसरे चरण के तहत विधानसभा की 38 सीटों पर वोटिंग हुई. वोटिंग के बाद दोनों विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए. महाराष्ट्र और झारखंड में लगभग सभी एग्जिट पोल बीजेपी गठबंधन की सरकार बनवाने का अनुमान जता रहे हैं. दोनों राज्यों में नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सत्तारूढ़ सरकार को हटाने की कोशिश कर रहा है. महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ. 

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था और दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ. यहां सत्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है. 

2019 में कैसे थे एग्जिट पोल के आंकड़े?

Jharkhand Exit Poll:

2019 में झारखंड चुनाव के लिए वोटिंग 30 नवंबर को हुई थी और नतीजे 20 दिसंबर को आए थे. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को इस चुनाव में जीत मिली थी. तब जेएमएम ने 30 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 25 और कांग्रेस को 16 सीटें मिली थीं. 

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 43 सीटें जबकि बीजेपी को 27 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. ABP-C वोटर ने हंग असेंबली की संभावना जताई थी. हालांकि, एग्जिट पोल में यूपीए को बढ़त दिखाई गई थी. यूपीए को 35 और बीजेपी को 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में यूपीए को 44 और बीजेपी को 28 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी. 

Maharashtra Exit Poll:

2019 विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी ने 105 सीटें जीती थीं. जबकि शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. तब शिवसेना और एनसीपी दो गुटों में नहीं बंटी थी. 

तब इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए (शिवसेना-बीजेपी) को 166-194 सीटें मिलने का अनुमान जताया था. जबकि यूपीए के खाते में 72-90 (कांग्रेस-एनसीपी) सीटों की उम्मीद जताई थी.   

News 18- IPSOS ने एनडीए को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया था. इस एग्जिट पोल में एनडीए के खाते में 243 और यूपीए के खाते में 41 सीटों का अनुमान जताया था. रिपब्लिक जन की बात में एनडीए को 216-230 सीटें और यूपीए को 52-59 सीटों का अनुमान जताया गया था. टाइम्स नाउ ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 230 और यूपीए को 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया था. एबीपी सी वोटर के सर्वे में एनडीए को 204 और यूपीए को 69 सीटें मिलने की बात कही थी. 

 

ये भी पढ़ें

'BCCI नहीं, BJP सरकार...' चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के रूख पर शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान

06:52 AM (IST)  •  21 Nov 2024

Exit Poll 2024 Live: हमने लोकसभा की गलतियों से सीखा - मिलिंद देवड़ा

शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने एग्जिट पोल पर कहा, "हमने लोकसभा की गलतियों से सीखा है. भाजपा के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन महाराष्ट्र में शानदार जीत दर्ज करेगा."

06:28 AM (IST)  •  21 Nov 2024

Exit Poll 2024 Live: बीजेपी को मिलेंगी एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें - राजेंद्र शुक्ला

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दावा किया है कि महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी गठबंधन को एग्जिट पोल के अनुमान से कहीं ज्यादा सीटें मिलेंगी. शुक्ला ने कहा, "लोगों में कोई भ्रम नहीं है कि अगर देश का विकास करना है और देश को महाशक्ति बनाना है तो (पीएम) मोदी जी ही इस मुश्किल काम को संभव कर सकते हैं, इसीलिए जनता उनके साथ खड़ी है."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
Embed widget