एक्सप्लोरर

'मेरी बहनें-अम्मी रो रही हैं...', NCP से चुनाव लड़ रहे स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद क्यों हो गए इमोशनल?

Maharashtra Election 2024: फहत अहमद ने कहा, "मैंने लोगों को सपना दिया है कि मैं इनके लिए अच्छा करूंगा. मैंने जितनी पढ़ाई की है या जितना सीखा है, उसका इस्तेमाल अणुशक्ति नगर के लिए करूंगा." 

NCP Candidate Anushakti Nagar Fahad Ahmad: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में चर्चित चेहरों की फेहरिस्त में अब फहद अहमद का नाम भी शामिल हो गया है. समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष फहद को इस बार एनसीपी (शरद पवार) से अणुशक्ति नगर सीट पर चुनावी टिकट मिलना एक बड़ा आश्चर्य माना जा रहा है. यह उनका पहला विधानसभा चुनाव है, जहां वे पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी सना मलिक के खिलाफ अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं. 

सना मलिक एनसीपी (अजित पवार) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. फहद का नामांकन स्वीकार होने पर उनकी भावुकता ने इस चुनावी जंग को और भी खास बना दिया है. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में फहद अहमद ने कहा, "मेरी बहनों की दुआएं कबूल हो गई है. हिंदु बहनें मेरे लिए रो रहीं थी. मेरे जिंदगी का आज से एक ही मकसद है कि जितना हो सके मैं इन लोगों की मदद करूंगा. इनकी दुआओं की वजह से मेरे एफिडेविट स्वीकार हुआ है."

क्या खारिज हो गया था फहत अहमद का एफिडेविट?

एफिडेविट खारिज होने की खबर पर फहत अहमद कहते हैं, "एफिडेविट की खबर झूठी थी, मेरा कोई भी एफिडेविट रिजेक्ट नहीं हुआ है. कानून कहता है कि एक प्रत्याशी कितनी भी एफिडेविट दे सकता है. लोग मेरे लिए रो रहे थे. मैंने उन्हें क्या ही दिया है?  मैंने बस एक सपना दिया है कि मैं इनके लिए अच्छा करूंगा. मैंने जितनी पढ़ाई की है या जितना सीखा है, उसका इस्तेमाल अणुशक्ति नगर के लिए करूंगा." 

नामांकन दाखिल करने में कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर का साथ

फहत अहमद के नामांकन दाखिल करने में उनके साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और उनकी पत्नी और अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुईं.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: पहले महिला मरीज को बेहोश कर डॉक्टर ने किया रेप! फिर वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, ऐंठे 4 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Election Result 2026 Live: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
LIVE: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Result 2026 Live: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
LIVE: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
Embed widget