एक्सप्लोरर

Exit Poll 2023: पांच राज्‍यों में क‍िसकी बनेगी सरकार, कौन होगी दूसरे नंबर की पार्टी, एग्‍ज‍िट पोल के नतीजों से समझें

Five States Assembly Elections Exit Poll:: पांच राज्यों के एग्‍ज‍िट पोल के नतीजे सामने आए हैं. राजस्थान व एमपी में बीजेपी को बढ़त तो तेलंगाना व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे रहने की संभावना जताई है.

Five States Assembly Elections Exit Poll 2023: देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे रहने की संभावना जताई गई है. 

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान हुआ था. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना को 30 नवंबर को वोट डाले गए थे. मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान हुआ था. इन सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी. 

राजस्‍थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को बढ़ते म‍िलने का अनुमान  

'इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया' के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है. हालांकि, कई अन्य सर्वेक्षणों में बीजेपी के आगे रहने का अनुमान लगाया गया है. 

'टीवी9-पोलस्ट्रेट' के सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान में बीजेपी 100 से 110 सीटें हासिल करके सरकार बना सकती है तो सत्तारूढ़ कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिल सकती हैं. इस सर्वे में कहा गया है कि राजस्थान में अन्य को 5 से 15 सीटें हासिल हो सकती हैं. 
 
'टाइम्स नाउ-ईटीजी' के एग्जिट पोल में कहा गया है कि राजस्थान में बीजेपी 108 से 128 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है जबकि कांग्रेस को 56 से 72 सीटों के साथ संतोष करना पड़ सकता है. 

'इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया' के सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस 42 प्रतिशत मतों के साथ 86 से 106 सीटें हासिल कर सकती है तो बीजेपी को 41 प्रतिशत मतों के साथ 80 से 100 सीटें हासिल हो सकती हैं. 

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला 

'न्यूज 24-टुडेज चाणक्य' के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 45 फीसदी वोटों के साथ 151 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 38 प्रतिशत मतों के साथ 74 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. 

'टीवी9-पोलस्ट्रेट' के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके मुताबिक, कांग्रेस को 230 सदस्यीय विधानसभा में 111-121 सीटें मिल सकती हैं तो बीजेपी के खाते में 106-116 सीटें जा सकती हैं. 

'इंडिया टीवी-सीएनएक्स' के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबले का अनुमान लगाया गया है लेकिन बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है. इसके अनुसार, बीजेपी को 116 तो कांग्रेस को 111 सीटें मिल सकती हैं. 

'रिपब्लिक-मैट्रिज' के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके मुताबिक, भाजपा को 118-130 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 97 से 107 सीटें हासिल हो सकती हैं. 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का फ‍िर से सरकार बनाने का अनुमान 

'न्यूज 24-टुडेज चाणक्य' के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है. इस सर्वेक्षण के आंकड़े के अनुसार, कांग्रेस 57 सीटें हासिल कर सकती है तो बीजेपी को 33 सीटें मिल सकती हैं. 

'इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया' के एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 42 प्रतिशत मतों के साथ 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं तो बीजेपी को 41 प्रतिशत वोट के साथ 36 से 46 सीटें हासिल हो सकती हैं. 

'एबीपी-सी वोटर' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें हासिल हो सकती हैं तो बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिल सकती हैं. 

'जन की बात' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 42 से 53 सीटें हासिल हो सकती हैं. 

तेलंगाना के एग्‍ज‍िट पोल में कांग्रेस म‍िलती दिख रही बढ़त

ज्यादातर सर्वेक्षणों में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है. 'इंडिया टीवी-सीएनएक्स' के एग्जिट पोल के अनुसार 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 63-79 सीट हासिल करके सरकार बना सकती है. भारत राष्ट्र समति को 31-47, एआईएमआईएम को 5-7 और बीजेपी को 2-4 सीटें मिल सकती हैं. 

'टीवी9-पोलस्ट्रेट' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 49-59 सीटें और बीआरएस को 48 से 58 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को 5 से 10 तो एआईएमआईएम को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. 

'रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज' के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस 58 से 68 सीटें हासिल करके सरकार बना सकती है तो बीआरएस को 46 से 56 सीटें हासिल हो सकती हैं. बीजेपी को 4 से 9 और एआईएमआईएम को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. 

मिजोरम एग्‍ज‍िट पोल में नहीं म‍िल रहा क‍िसी पार्टी को जनादेश 

ज्यादातर एग्जिट पोल में मिजोरम में खंडित जनादेश रहने का अनुमान है. 'इंडिया टीवी-सीएनएक्स' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 40 सदस्यीय विधानसभा में 14 से 18 सीटें हासिल हो सकती हैं और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है. जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को 12-16 सीटें हासिल हो सकती हैं तो कांग्रेस को 8 से 10 और बीजेपी को अधिकतम 2 सीटें मिल सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Telangana Exit Poll 2023: 'बकवास....', तेलंगाना में चौंकाने वाले एग्जिट पोल पर क्या कह रही है BRS?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget