एक्सप्लोरर

Goa Assembly Elections 2022: गोवा में इस बार पांच कपल्स भी चुनावी मैदान में, अगर सारे जीते तो असेंबली में 25% विधायक होंगे पति-पत्नी

Goa Elections 2022: गोवा विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दलों के मैदान में उतरने से जहां मुकाबला बहुकोणीय हो गया है. वहीं पांच कपल भी हैं, जो इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections 2022) में कई राजनीतिक दलों के मैदान में उतरने से जहां मुकाबला बहुकोणीय हो गया है. वहीं पांच कपल भी हैं, जो इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इससे गोवा चुनाव और भी मजेदार बन गया है. अगर ये सारे जीत जाते हैं तो गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के 25 परसेंट सदस्य पति-पत्नी होंगे.

फिलहाल सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो कपल्स को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं अपने एक ऐसे नेता को टिकट दिया है जिनकी पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी अखाड़े में होंगी. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने भी एक-एक कपल को टिकट दिया है.

UP Assembly Elections 2022: 20 सीटों पर सीधा असर, पश्चिमी यूपी के वोटों में 17 फीसदी हिस्सेदारी, किसकी चुनावी खाट पर बैठ जाट कराएंगे ठाठ

बीजेपी नेता और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे वालपोई निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी पत्नी देविया ने पोरिएम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर नॉमिनेशन भरा है. दिलचस्प बात यह है कि फिलहाल देविया के ससुर प्रतापसिंह राणे पोरिएम से कांग्रेस विधायक हैं. कांग्रेस ने इस निर्वाचन क्षेत्र से फिर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है.देविया राणे अपना पहला चुनाव लड़ रही हैं.

बीजेपी ने एटानासियो मोंसेरट्टे को पणजी विधानसभा सीट से और उनकी पत्नी जेनिफर को तालीगाव निर्वाचन क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है. जेनिफर ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर तालीगाव से विधानसभा चुनाव जीता था जबकि उनके पति मोंसेरट्टे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद 2019 में पणजी में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुए थे. ये दोनों कांग्रेस के आठ अन्य विधायकों के साथ 2019 में बीजेपी में शामिल हो गये थे.

Goa Election 2022: BJP के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बोले मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल - काफी मुश्किल था फैसला, पार्टी ने डिफॉल्टर को दिया टिकट

उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर और उनकी पत्नी सावित्री कावलेकर भी चुनाव मैदान में हैं. चंद्रकांत कावलेकर अपनी पारंपरिक क्वेपेम सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं जबकि सावित्री पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर सांग्वेम से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं.

कांग्रेस ने माइकल लोबो और उनकी पत्नी डेलिया को कालनगुट और सियोलिम से प्रत्याशी बनाया है. पूर्व मंत्री माइकल अपनी पत्नी को बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ गए थे. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने किरण कांडोलकर को अल्डोना और उनकी पत्नी कविता को थिविम से चुनाव मैदान में उतारा है.

UP Election: पहले चरण में योगी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर, जानिए कौन कहां से मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget