एक्सप्लोरर

Goa Election 2022: PM Modi का AAP और TMC पर निशाना, जानें गोवा की रैली में क्या कुछ बोले?

PM Modi Rally In Goa: प्रधानमंत्री मोदी ने मापुसा की रैली में कहा कि गोवा (Goa) के लोग इन दिनों कुछ नए चेहरों को भी देखकर हैरान हैं.

PM Modi Speech: गोवा विधानसभा चुनाव में वोटिंग से चार दिनों पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर बरसे. उन्होंने गोवा के मापुसा में एक जनसभा में कहा, “कांग्रेस ने गोवा के युवाओं की राजनीतिक संस्कृति, आकांक्षाओं को कभी नहीं समझा. उनके मन में हमेशा गोवा के प्रति शत्रुता की भावना रही है.” पीएम मोदी ने कहा कि गोवा की इसी धरती से निकली प्रेरणा थी कि यहां आप लोगों से बात करते हुए, मेरे मुंह से सहसा, 'कांग्रेस मुक्त भारत' शब्द निकला था. आज ये शब्द देश के कोटि-कोटि नागरिकों का संकल्प बन गया है.

पीएम मोदी (PM Modi) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का नाम लिए बगैर कहा कि गोवा (Goa) के लोग इन दिनों कुछ नए चेहरों को भी देखकर हैरान हैं. वो देख रहे हैं कि कुछ राजनीतिक दल गोवा को अपनी व्यक्तिगत और सियासी महत्वाकांक्षाओं का लॉन्च पैड मान रहे हैं. ऐसे दलों को गोवा के लोगों की भावनाओं का पता ही नहीं है.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ''गोवा के लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो गोवा वासियों के लिए काम करती हो. ऐसी सरकार जो लोगों का इस्तेमाल अपनी स्वार्थों को पूरा करने के लिए करे, वो गोवा के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे. इनके पास एजेंडा नहीं है, विजन नहीं है. गोवा की समझ नहीं है. यहां आए तो गए लेकिन इन दलों को समझ नहीं आ रहा है कि घोषणा क्या करें. इसलिए बीजेपी के कामों को वायदों के नाम पर दोहराया जा रहा है.''

उन्होंने आगे कहा, ''गोवा के लोग भी इनकी सच्चाई जान चुके हैं. गोवा के लोगों ने इन दलों से स्पष्ट कह दिया है कि आप की हिंसा, आपकी हिंसा, आपके दंगे और आपकी गुंडागर्दी अपने तक रखिए. गोवा को शांति से प्रगति के रास्ते पर चलने दीजिए.'' बता दें कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर ममता सरकार को घेरती रही है. 

टीएमसी (TMC) पहली बार है जब गोवा में चुनाव लड़ रही है. वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) भी लगातार अपने पक्ष में वोट के लिए कैंपेन कर रही है. चुनाव में बीजेपी मुख्यतौर पर कांग्रेस को प्रतिद्वंदी मान रही है. राज्य में 14 फरवरी को सभी 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

PM Modi In Goa: पीएम मोदी ने बताया Goa का मतलब, सेक्युलरिज्म का किया जिक्र, कांग्रेस पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget