एक्सप्लोरर

कांग्रेस से नहीं बनी बात तो 'एकला चलो रे' की राह पर AAP? हरियाणा में टूट सकता है गठजोड़, ऐसा है प्लान

Haryana Assembly elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) अकेले चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. पार्टी रविवार को अपनी पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है.

Haryana Assembly elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) अकेले चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. पार्टी रविवार को अपनी पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है. आम आदमी पार्टी  50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. 

इससे पहले  कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) के साथ भी सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही थी. शुक्रवार को दोनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी, इसके बाद से कयास लगाए जा रहे कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं होगा.  

10 सीट देने को नहीं तैयार कांग्रेस
 
जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 सीटें मांग रही थी, जबकि कांग्रेस आम आदमी पार्टी को 10 सीटें देने को तैयार नहीं है. सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी को कांग्रेस का  फॉर्मूला मंजूर नहीं है. हरियाणा में नामांकन भरने की लास्ट डेट 12 सितंबर है.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन पर आपत्ति जताई है. सूत्रों ने बताया कि हुड्डा गुट और कुछ अन्य नेता आप के साथ सीट बंटवारे के खिलाफ हैं. इन नेताओं का मानना है कि केजरीवाल की पार्टी का हरियाणा में कोई खास आधार नहीं है.

साथ में लड़ा था लोकसभा चुनाव

कांग्रेस और आप ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था. इस दौरान कांग्रेस ने 10 में से 9 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि आप के हिस्से में कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट आई थी. हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तरह  9:1 के फॉर्मूले पर आम आदमी पार्टी कुल 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी. कांग्रेस पार्टी को यह फॉर्मूला मंजूर नहीं है. इसके बाद दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ है.

आप ने प्लान बी किया तैयार

आम आदमी पार्टी ने अपना प्लान बी तैयार कर लिया है. बीजेपी–कांग्रेस के दो दर्जन बागी नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं. ऐसे में पार्टी उन्हें भी टिकट दे सकती है. 

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं, हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन पर भाजपा नेता शाहजाद पूनावाला ने कहा, "INDI गठबंधन के पास कोई मिशन और विजन नहीं है. उनके पास सिर्फ़ अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं. वे अपने भ्रष्टाचार को बचाना चाहते हैं. इसलिए वे कुछ जगहों पर गठबंधन बनाते हैं, हालांकि, बाद में यह टूट जाता है. पंजाब में AAP और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ़ हैं. दिल्ली में वे पहले 'हम साथ-साथ हैं' थे. और अब हरियाणा में (AAP और कांग्रेस के बीच) 'कभी हां और कभी न' चल रहा है. यह हरियाणा में उनकी हताशा को दर्शाता है. हरियाणा में एक दूसरे के खिलाफ़ खड़े राजनीतिक दलों को भी एक साथ आना पड़ रहा है. इसका मतलब है कि अगर वे अकेले चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें हरियाणा में लोगों का समर्थन मिलने की कोई गारंटी नहीं है."

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिया बड़ा गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने कहा कि हम पूरे तरीके से तैयार हैं, पार्टी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. वर्ड "गो" मिलते ही हम सारा एनाउंस कर देंगे. हम हर सीट पर हर जगह पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. जो भी हमें कमजोर आंकेगा, वो भविष्य में स्वयं पछताएगा.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Elections 2026: जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला
जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला
कर्नाटक में EVM बनाम बैलेट पेपर पर विवाद तेज, स्थानीय चुनावों में पेपर वोटिंग की वापसी का बिल पेश
कर्नाटक में EVM बनाम बैलेट पेपर पर विवाद तेज, स्थानीय चुनावों में पेपर वोटिंग की वापसी का बिल पेश
जोरहाट में BJP-AGP उम्मीदवारों ने किया नामांकन, स्वास्थ्य-पानी और विकास के वादों को लेकर गरमाई सियासत
जोरहाट में BJP-AGP उम्मीदवारों ने किया नामांकन, स्वास्थ्य-पानी-विकास के वादों पर गरमाई सियासत
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget