एक्सप्लोरर

Haryana Polls 2024: जुलाना में विनेश फोगाट बढ़ाएंगी कांग्रेस का सियासी वजन? चुनाव से पहले बृजभूषण शरण ने कर दिया ये बड़ा दावा

Haryana Elections 2024: विनेश फोगाट को कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ाने पर WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण की प्रतिक्रिया आई है. वह बोले क वह और बजरंग पूनिया के वहां जाने से पार्टी को फायदा नहीं होगा.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण ने बड़ा दावा किया है. 'एबीपी न्यूज' से बातचीत में वह बोले कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश की है. उन्होंने कोई गलती नहीं की इसलिए उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है. ऐसे में सच सबके सामने आ गया. 

कांग्रेस की ओर से विनेश फोगाट को चुनाव लड़ाने (जुलाना सीट से) पर बृजभूषण शरण सिंह ने बताया, "महिला रेसलर और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने से पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा. वह चुनाव हार जाएंगी. वे दोनों कांग्रेस पार्टी की लुटिया डुबा देंगे." वह आगे बोले, "दोनों के कांग्रेस में जाने से सच सामने आ गया. इनके जरिए मेरे खिलाफ, पार्टी के खिलाफ और पीएम मोदी के खिलाफ साजिश की गई. राहुल गांधी-प्रियंका गांधी की जोड़ी ने हुड्डा को आगे करके षड्यंत्र किया. इन लोगों ने बेटियों का इस्तेमाल किया और राजनीति के लिए बेटियों तक को नहीं छोड़ा."

"दबदबा और दबंगई तो..."

डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख का दावा है कि जाट राजनीति उनके साथ है. उन्होंने कोई गलती नहीं की है और न ही उन्हें कोई अफसोस है. पार्टी भेजेगी तो हरियाणा चुनाव में प्रचार के लिए जाऊंगा. मेरा दबदबा और दबंगई ईश्वर की दी हुई है और यह आगे भी रहेगा. 

कांग्रेस की पहली कैंडिडेट्स लिस्ट में 31 नाम

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया गया. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई. 

CM नायब सिंह सैनी के खिलाफ किसे टिकट? 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उदयभान और विनेश फोगाट के अलावा कांग्रेस ने मेवा सिंह को भी टिकट दिया. उन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, रोहतक से भारत भूषण बत्रा, बादली से कुलदीप वत्स, रेवाड़ी से चिरंजीव राव और फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. किसी सांसद के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में बाबरिया ने सीईसी की बैठक के बाद कहा, ''आज तक किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है.'' 

यह भी पढ़ें- Haryana Polls: विनेश फोगाट का जुलाना से खास कनेक्शन, ससुराल से लड़ेंगी पहला इलेक्शन; कांग्रेस को ही चुनने की वजह भी बताई

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटर लिस्ट पर सियासी विस्फोट! आधी रात जारी सप्लीमेंट्री सूची से बढ़ा तनाव, कितने नाम जुड़े-कटे अब भी रहस्य
बंगाल में वोटर लिस्ट पर सियासी विस्फोट! आधी रात जारी सप्लीमेंट्री सूची से बढ़ा तनाव, कितने नाम जुड़े-कटे अब भी रहस्य
Assam Assembly elections 2026: असम चुनाव के लिए 9 अप्रैल को छुट्टी घोषित, वोटिंग के लिए मिलेगी खास सुविधा
असम चुनाव के लिए 9 अप्रैल को छुट्टी घोषित, वोटिंग के लिए मिलेगी खास सुविधा
Assam Assembly Election 2026: 'अगर गौरव पाकिस्तान में चुनाव लड़ें तो...', हिमंत बिस्वा सरमा ने कर दिया चौंकाने वाला दावा, क्यों ली मौज?
'अगर गौरव पाकिस्तान में चुनाव लड़ें तो...', हिमंत बिस्वा सरमा ने कर दिया चौंकाने वाला दावा, क्यों ली मौज?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget