एक्सप्लोरर

Assembly Elections: 'कौन चुनाव नहीं लड़ना चाहता', पूर्व सीएम OP चौटाला बोले- टिकट मिला तो लड़ूंगा विधानसभा चुनाव

Haryana Assembly Election: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और INLD चीफ ओमप्रकाश चौटाला ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा, कौन चुनाव नहीं लड़ना चाहता?

Haryana Assembly Elections 2024: इनेलो चीफ और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि अगर उनकी पार्टी उन्हें टिकट देगी तो वह 2024 में होने वाला राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुवार (20 जुलाई) को कहा, 'कौन चुनाव नहीं लड़ना चाहता? अगर मेरी पार्टी टिकट देगी तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा.'

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जींद के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना पसंद करेंगे, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में उनके पोते और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कर रहे हैं तो 88 वर्षीय ओमप्रकाश चौटाला ने कहा, 'किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना है, यह मेरा काम नहीं है. मेरी पार्टी तय करेगी कि किसे कहां से चुनाव लड़ना चाहिए.' 

'वाजपेयी को बिना शर्त समर्थन दिया'
दुष्यंत चौटाला के पिता अजय सिंह चौटाला वर्तमान में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रमुख हैं, जिसे उन्होंने इनेलो से अलग होने के बाद बनाया था. जेजेपी हरियाणा में बीजेपी के साथ गठबंधन में है. ओमप्रकाश चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी और सजा पूरी करने के बाद वह लगभग दो साल पहले जेल से रिहा हुए थे. मौजूदा कानून के अनुसार, वह रिहाई की तारीख से छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते.

इनेलो प्रमुख के छोटे बेटे और पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने पहले कहा था कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री की सजा के मद्देनजर कोई कानूनी बाधा नहीं हुई, तो ओमप्रकाश चौटाला उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि इनेलो भविष्य में किन दलों के साथ गठबंधन कर सकती है. उन्होंने कहा, 'हमने अतीत में कई दलों के साथ गठबंधन किया है. जिस बीजेपी के खिलाफ हम आज खड़े हैं, एक समय अटल बिहारी वाजपेयी के समय - हमने उन्हें बिना शर्त समर्थन दिया था.'

'एक अच्छी सरकार बनेगी'
विपक्ष के मोर्चे 'INDIA' पर इनेलो प्रमुख ने कहा कि सभी दलों को उस समूह में शामिल होना चाहिए जो बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का मुकाबला करेगा. उन्होंने कहा, 'परिवर्तन निश्चित रूप से आएगा और परिस्थितियां बदलेंगी. इस सरकार के कुशासन का अंत होगा और एक अच्छी सरकार बनेगी.'

'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्यूसिव अलांयस' (इंडिया) 26 विपक्षी दलों का गठबंधन है जिन्होंने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए हाथ मिलाया है. राज्य का दौरा कर रहे ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि पार्टी की परिवर्तन यात्रा को लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया और समर्थन मिल रहा है.'

ये भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: AIADMK के नेता पलानीस्वामी का बड़ा दावा, बताया लोकसभा चुनाव 2024 में कितनी सीटें जीतेगी NDA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
West Bengal Elections 2026: टीएमसी ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो ममता बनर्जी पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- बंगाल को बांग्लादेश बनाने का एजेंडा
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के गिरिराज, कहा- बंगाल को बांग्लादेश बनाने का एजेंडा
Assembly Election 2026 Live: पीएम मोदी ने तमिलनाडु में किया रोडशो, कांग्रेस ने पुडुचेरी में किया 5 गारंटी का ऐलान
Live: पीएम मोदी ने तमिलनाडु में किया रोडशो, कांग्रेस ने पुडुचेरी में किया 5 गारंटी का ऐलान
तमिलनाडु में चुनाव से पहले हिंदी पर फिर सियासत! शिक्षा नीति को लेकर स्टालिन और धर्मेंद्र प्रधान में छिड़ी बहस 
तमिलनाडु में चुनाव से पहले हिंदी पर सियासत! शिक्षा नीति को लेकर स्टालिन और धर्मेंद्र प्रधान में बहस 

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
Embed widget