एक्सप्लोरर

डीके शिवकुमार ने चली कौन सी चाल, जिससे बच गई हिमाचल की सुक्खू सरकार, जानें

Himachal Pradesh: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एक बार फिर कांग्रेस के लिए संकटमोचन साबित हुए. उन्होंने हिमाचल प्रदेश में ऐसी रणनीति बनाई कि फिलहाल सरकार गिरने से बच गई.

Himachal Pradesh Crisis: कांग्रेस को कई बार संकट से निकालने वाले डीके शिवकुमार ने एक बार कांग्रेस को मुश्किल से निकाल लिया है. फिलहाल कुछ समय के लिए हिमाचल में सुक्खू सरकार के सिर से संकट टल गया है. भले ही कांग्रेस का ये संकट बीजेपी विधायकों के निष्कासन से टला है, लेकिन इसके पीछे रणनीति डीके शिवकुमार की ही मानी जा रही है. 

यह डीके की रणनीति का नतीजा बताया जा रहा है कि पार्टी ने विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा नामंजूर कर दिया और अब उनके तेवर भी नरम बड़ गए हैं. इससे पहले हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की तो माना जा रहा था कि सूबे की सरकार मुश्किल में है. उधर बीजेपी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान कर दिया था.

नाराज विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी
इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को मोर्चे पर लगाया. उनके साथ हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी सरकार बचाने में जुट गए. हिमाचल पहुंचते ही तीनों नेता नाराज विधायकों को मनाने में जुट गए. 

विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा नामंजूर
इस बीच बीजेपी विधायकों के निष्कासन से उन्हें विधायकों के साथ बात करना का पर्याप्त वक्त भी मिल गया. बुधवार शाम सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा नामंजूर कर दिया और उन्हें अपना छोटा भाई बताया. वहीं विक्रमादित्य ने भी ऐलान कर दिया कि हिमाचल में सुक्खू सरकार सुरक्षित है. इस तरह डीके शिवकुमार ने सूबे में कांग्रेस सरकार को बचा लिया.

पहले भी कांग्रेस के लिए संकटमोचन बन चुके हैं डीके
वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब डीके शिवकुमार ने कांग्रेस को इस तरह की मुश्किल से निकाला हो. इससे पहले 2018 में जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत नहीं मिला था और बीजेपी को सरकार बनाने के लिए विधायकों की जरूरत थी, तब भी उन्होंने ने कांग्रेस के एक भी विधायक को तोड़ने नहीं दिया था. 

इसके अलावा 2017 में जब राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक राज्यसभा सीट का पेंच फंसा तो पार्टी ने विधायकों की घेराबंदी की जिम्मेदारी डीके शिवकुमार को ही दी थी.  

यह भी पढ़ें- India TV CNX Survey: लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी मायावती की BSP? सपा को कितनी मिलेंगी, सर्वे ने कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget