एक्सप्लोरर

UP Election: सपा में शामिल होकर बोले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक- अखिलेश यादव के हाथों में यूपी का भविष्य सुरक्षित

सपा के ट्वीट में कहा गया है कि 'उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी के नाती, युवा नेता मयंक जोशी आजमगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा की सदस्यता ग्रहण की.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के नाती और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये. सात चरणों में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण के मतदान से दो दिन पहले शनिवार को मयंक जोशी ने आजमगढ़ में अखिलेश यादव की एक सभा में सपा की सदस्यता ग्रहण कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को झटका दिया है.

सपा में शामिल होने के बाद मयंक जोशी ने कहा कि मैं आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ हूं. अखिलेश यादव विकास, महिला सुरक्षा, युवाओं की बात करते हैं. युवावस्था में मैंने सोचा कि ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ा होना चाहिए जिसकी सोच प्रोग्रेसिव हो. मुझे लगता है कि यूपी का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है. हालांकि लखनऊ में चौथे चरण के मतदान से एक दिन पहले 22 फरवरी को मयंक जोशी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की थी, इसके बाद से यह कयास लग रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे. समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मयंक के सपा में शामिल होने की जानकारी दी.

सपा के ट्वीट में कहा गया है कि 'उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी के नाती, युवा नेता मयंक जोशी आजमगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. आपका स्‍वागत एवं धन्‍यवाद.' उधर मयंक जोशी के इस फैसले पर रीता बहुगुणा की ओर से सफाई दी गई है. उनके प्रवक्ता अभिषेक शुक्ल ने एक बयान में कहा कि प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी संसदीय समिति की बैठक में वर्तमान में त्रिपुरा में है और समाचारों के माध्यम से उन्हें संज्ञान में आया कि मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

उन्होंने कहा कि रीता जोशी ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और बताया कि वह भाजपा में ही रहेंगी, उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व पर आस्था एवं पूर्ण विश्वास है. राजनीतिक जानकारों के अनुसार मयंक जोशी को लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिलाने के लिए रीता बहुगुणा प्रयासरत थीं, लेकिन पार्टी ने यहां से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को उम्मीदवार घोषित कर दिया.

उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी रीता बहुगुणा जोशी 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुईं और लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र में सपा उम्मीदवार अपर्णा यादव (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू) को हराकर चुनाव में विजयी हुईं. इसके बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकार में मंत्री बनाई गई थी. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में रीता को इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव जीत गईं. रीता 2012 में भी कैंट क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक थीं, इसलिए वह अपने बेटे को यहां से चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा में प्रयासरत थीं.

उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया था कि बेटे को टिकट दिया जाए और पार्टी का निर्देश होगा तो वह सांसद का पद छोड़ देंगी, लेकिन BJP ने टिकट नहीं दिया. गौरतलब है कि मुलायम के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने चुनाव के दौरान ही दिल्ली में सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली और यह दावा किया कि महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की NATO पर भड़के, रूस के 10 हजार सैनिकों को मारने का किया दावा

ये भी पढ़ें- भारतीयों को लाने के लिए 6 निजी विमान कंपनियों के साथ IAF की कुल 100 उड़ानें 11 मार्च तक भारत में करेंगी लैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget