एक्सप्लोरर

'बाबा साहेब के संविधान की आत्मा को नोंच दिया', विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, लगाए ये आरोप

PM Modi: पीएम मोदी ने आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को घेरा. पीएम ने कहा कि अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए ये लोग संविधान को जेब में रखा करते हैं. 

PM Modi Attacks Congress: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हाल ही में अमेरिका में की गई कई टिप्पणियों पर देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. कई बीजेपी नेताओं ने तो राहुल गांधी की संसद सदस्यता तक रद्द करने की मांग कर दी है. 

इसी क्रम में शनिवार (14 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने कहा, 'आजकल ये लोग संविधान को अपनी जेब में रखते हैं. ये दिखावा ये अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए कर रहे हैं. हकीकत क्या है, ये जम्मू कश्मीर का बच्चा-बच्चा जानता है. इन लोगों ने बाबा साहेब के बनाए संविधान की आत्मा को नोंच दिया था.'

'जम्मू कश्मीर में दो संविधान चलते थे'

विपक्ष को घेरते हुए और संविधान की आत्मा को नोंचने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'क्या कारण था कि हमारे जम्मू कश्मीर में दो संविधान चलते थे. क्यों यहां के लोगों को वो हक नहीं मिलता था, जो बाकी देश में मिलता था. क्या कारण है कि यहां हमारे पहाड़ी भाई-बहनों को इतने वर्षों आरक्षण नहीं मिला. जम्मू कश्मीर में ये SC/ST और OBC का नाम तक नहीं लेते थे.'

जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है, जिनमें 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा. मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. वहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है. कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है.

पूरे जम्मू कश्मीर में करीब 11,838 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं. यह मतदाता केंद्र कुल 9,169 स्थानों पर बनाए जाएंगे. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 9,506 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. हर मतदान केंद्र पर औसतन 735 मतदाता हैं. जम्मू कश्मीर में चुनाव आयोग ने इस बार 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया है. जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 74 जनरल, नौ एसटी और सात एससी सीटें हैं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप कांडः ममता बनर्जी का इमोश्नल दांव! डॉक्टर्स के धरने में जा बोलीं- मैं हूं साथ, CM पद की नहीं पड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
Sundar Pichai Lifestyle: 365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
Embed widget