एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर नतीजों से पहले PDP ने फंसा दिया पेंच, क्या महबूबा मुफ्ती करेंगी 2014 वाला खेला!

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हुए हैं. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला यह साफ किया कि पीडीपी ने उन्हें समर्थन देने की बात नहीं की है.

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नतीजे बहुत जल्द सबके सामने आने वाले हैं. चुनाव के बाद गठबंधन की अटकलों को खत्म करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार (7 अक्टूबर 2024) को कहा कि PDP ने अभी तक उनकी पार्टी को समर्थन की पेशकश नहीं की है. 
 
उमर अब्दुल्ला की यह प्रतिक्रिया उनके पिता फारूक अब्दुल्ला के यह कहे जाने के कुछ घंटों बाद आई है कि वे महबूबा मुफ्ती की पार्टी से समर्थन स्वीकार करेंगे, भले ही नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वतंत्र रूप से सरकार बना ले. जम्मू कश्मीर के पूर्व उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, "हमने समर्थन नहीं दिया है, उन्होंने समर्थन की पेशकश नहीं की है और हमें नहीं पता कि मतदाताओं ने क्या फैसला किया है? इस वजह से मैं चाहता हूं कि जब तक परिणाम सबके सामने ना आ जाए, तब तक इन अटकलों पर रोक लगाया जाए."
 
जरूरत न हो फिर भी लेंगे समर्थन- फारूख अब्दुल्ला
 
इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के सामने कई चुनौतियां हैं और ऐसे में पार्टियों को एकजुट होना चाहिए. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा "अगर हमें इसकी जरूरत नहीं भी है, तो भी हम (पीडीपी से) समर्थन लेंगे, क्योंकि आगे बढ़ने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा." उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पांच आरक्षित सीटों पर सदस्यों को नामित करने के लिए उपराज्यपाल को ज्यादा अधिकार देने पर केंद्र सरकार के कदम की आलोचना की है.
 
फारूख अबदुल्ला ने ये भी कहा कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस चुनाव जीतती है, तो वे जम्मू-कश्मीर के सीएम नहीं होंगे. फारूक अब्दुल्ला ने बताया, "राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, पूर्ण राज्य का दर्जा, जहां सरकार के पास चीजें करने की शक्ति हो. मैं सीएम नहीं बनूंगा. मैंने अपना मुख्यमंत्री का काम पूरा कर दिया है और अब मेरी समस्या ये होगी कि हम एक मजबूत सरकार कैसे बना सकते हैं? साथ ही हमने लोगों के सामने जो एजेंडा रखा है, उसे कैसे पूरा करेंगें?"
 
फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस को महबूबा मुफ्ती की पार्टी से समर्थन लेने में कोई आपत्ति नहीं होगी. इससे क्या फर्क पड़ता है? हम सभी का एजेंडा एक ही है, लक्ष्य एक ही है. अगर हम सभी राज्य की जनता की स्थिति में सुधार के लिए, बेरोजगारी को दूर करने के लिए, काम करते हैं, इसमें आपत्ति क्या है?" 
 
उन्होंने कहा, "सबसे पहली चीज जो हमें करनी चाहिए, वह है प्रेस की स्वतंत्रता को बहाल करना. हमें ये कहने का अधिकार होना चाहिए कि क्या सच है और क्या झूठ? हम चुनावों में प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं, लेकिन मुझे कोई आपत्ति नहीं है और मुझे यकीन है कि कांग्रेस को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी." उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया तो उन्हें निर्दलीय उम्मीदवारों के भरोसे नहीं रहना होगा.
 
क्या फिर से चौंकाएगी PDP? 
 
साल 2014 में महबूबा मुफ्ती ने अचानक से बीजेपी के साथ समर्थन करके सरकार बना ली थी, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एक बार फिर से वे ऐसा करेंगी? इस पर उन्होंने एक रिपोर्ट में कहा था कि उन्होंने बीजेपी के साथ ये सोचकर गठबंधन किया था कि बीजेपी एक बड़ी पार्टी है और केंद्र में सरकार है. ऐसा करके हम जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ संवाद और पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहते थे, उस समय अनुच्छेद 370 को लेकर घाटी के लोगों के मन में संदेह थे, लेकिन फिर भी हमने गठबंधन किया था ताकि संवाद और मेलजोल जारी रह सके रहे.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget