एक्सप्लोरर

आजसू-बीजेपी में 10-8 का फेर, जानें झारखंड में NDA की सीट शेयरिंग में कहां फंस रहा पेंच

Jharkhand Assembly Election: आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर है. जहां सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है.

Jharkhand Assembly Election: एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर में चुनाव जारी हैं तो वहीं झारखंड चुनाव को लेकर आज (28 सितंबर) गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक जारी है. इसमें बैठक के लिए आजसू पार्टी (ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन) के प्रमुख सुदेश महतो और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे है, जहां झारखंड चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर अहम चर्चा हो रही है.

सूत्रों के मुताबिक आजसू प्रमुख की ओर से डबल डिजिट में सीटें की मांग हो रही है. पहले आजसू 13 सीटें चाहती थी, लेकिन अब चाहती है कि कम से कम दस सीटें उसके खाते में आए, लेकिन बीजेपी आजसू को 8 सीटें ही देना चाहती है. बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के पहले आज आजसू प्रमुख सुदेश महतो और हिमंता बिस्वा सरमा की सीट शेयरिंग को लेकर अलग से भी बैठक हुई थी.

ऐसे थे 2019 के परिणाम

साल 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो सीट बंटवारे को लेकर भाजपा और आजसू के बीच बात नहीं बन पाई थी. उस दौरान आजसू ने बीजेपी से अलग हटकर खुद के दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और 52 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. हालांकि, इसका नुकसान दोनों ही दलों को हुआ था और 2014 का चुनाव परिणाम दोहराने में दोनों ही नाकाम रहे और सत्ता से बाहर हो गए. 

लोकसभा में साथ लड़े

हालांकि, लोकसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियां साथ मिलकर मैदान में उतरी थी, जहां बीजेपी ने झारखंड में 13 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे तो वहीं आजसू को एक सीट दी गई थी. बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले भारतीय चुनाव आयोग ने झारखंड का दो दिवसीय दौरा भी किया था और झारखंड चुनाव संपन्न करवाने के लिए अलग-अलग एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी. महाराष्ट्र की तरह ही झारखंड के भी अधिकतर राजनीतिक दलों ने यह मांग रखी थी कि चुनाव की तारीखों का ऐलान दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ ऐसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए किया जाए. इन दलों ने झारखंड का चुनाव एक ही चरण में पूरा करने की मांग की थी. 

इतने है झारखंड में मतदाता

मौजूदा आंकड़ों के माने तो झारखंड में कुल 2 करोड़ 59 लाख मतदाता है. इनमें से एक करोड़ 31 लाख पुरुष और एक करोड़ 28 लाख महिला मतदाता है. होने वाले विधानसभा चुनाव में 29562 पोलिंग स्टेशन बनाने की तैयारी की गई है, जो की 20276 अलग-अलग जगह पर बनाए जाएंगे. झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 44 सामान्य, सात अनुसूचित जाति और 28 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेंगी.

यह भी पढ़ें- 'लोगों का जीवन 10 साल कम हो गया', दिल्ली के प्रदूषण को लेकर ये क्या बोले गए नितिन गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget