एक्सप्लोरर

14 दिनों के लिए तिहाड़ जेल से बाहर आए दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं. उन्हें शनिवार को फरलो मिला. जिसके बाद अजय चौटाला आज जेल से बाहर आए हैं.

नई दिल्ली: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला आज तिहाड़ जेल से बाहर आए. उन्हें 14 दिनों का फरलो मिला है. चौटाला आज बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. दुष्यंत चौटाला आज दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर राजभवन में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. जेजेपी ने चुनाव बाद बीजेपी से गठबंधन करने का फैसला किया. गठबंधन शर्तों के तहत खट्टर सरकार में जेजेपी का एक उप-मुख्यमंत्री और दो मंत्री होगा. जेल से निकलने के बाद खुश दिख रहे अजय चौटाला ने बीजेपी के साथ गठबंधन पर कहा कि हमने इसपर हामी भरी थी.

उन्होंने कहा, ''हम तो जेल में हैं. दुष्यंत ने साथियों के सहयोग से 11 महीने में संगठन (जेजेपी) को खड़ा किया. आज उसने बड़े-बड़े लोगों को हैसियत बता दी. इसकी शुरुआत जिंद में हुई. बीजेपी से गठबंधन को लेकर हमसे दुष्यंत की जेल में बात हुई थी. हमने बीजेपी से गठबंधन को मंजूरी दी थी. हम कांग्रेस के साथ नहीं जा सकते, जिसके हम जन्मजात विरोधी हैं. विरोध में ही पैदा हुए हैं.''

अजय चौटाला ने परिवार में फूट पर कहा, ''हालात ऐसे बना देंगे कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी और आईएनएलडी अपने फैसले पर दोबारा सोचे. उन्होंने गलत निर्णय लिया. इसका परिणाम प्रदेश की जनता को और परिवार को भुगतना पड़ा. अब भी मैं यही कहता हूं कि परमात्मा उन्हें सद्बुद्धि दे और दोबारा सोचें, आएं और हम उनका स्वागत करेंगे.''

हरियाणा: आज खट्टर लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत चौटाला बनेंगे उप मुख्यमंत्री

बता दें कि करीब एक साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी आईएनएलडी में फूट पड़ गई थी. जिसके बाद अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला ने नई पार्टी जेजेपी का गठन किया. विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने 10 तो वहीं आईएनएलडी ने मात्र एक सीट पर जीत दर्ज की है.

ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला और तीन अधिकारियों को 3,000 शिक्षकों की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति के मामले में 10 साल जेल की सजा मिली हुई है. कल तिहाड़ जेल ने अजय चौटाला को फरलो दिया. फरलो पेरोल की ही तरह होता है लेकिन टेक्निकली अलग होता है.

अजय चौटाला को फरलो मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर तंज कसा. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे!''

अजय चौटाला को जेल से छुट्टी मिलने पर प्रियंका गांधी ने कहा- अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget