एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: शरद पवार ने बताया कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? 2024 के लिए विपक्ष को दी ये सलाह

Karnataka Election 2023: एनसीपी नेता शरद पवार ने कर्नाटक चुनाव को लेकर अपना आकलन बताया है. इसके साथ ही उन्होंने 2024 के लिए विपक्ष को सलाह भी दी है.

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य में अगले महीने चुनाव होने हैं. कर्नाटक चुनाव में किसका पलड़ा भारी होने वाला है, इसे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है. कर्नाटक में इस समय बीजेपी सत्ता में हैं जो मोदी मैजिक की मदद से दोबारा वापसी के लिए जोर लगा रही है. वहीं, विपक्षी कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर से बीजेपी को उखाड़ फेंकने की उम्मीद में है.

एनडीटीवी से बातचीत में शरद पवार ने कहा है कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं. एनसीपी नेता ने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. हालांकि बीजेपी अपने चुनाव अभियान में राष्ट्रीय मुद्दों को राज्य के मुद्दों से जोड़ रही है.

कर्नाटक में जीतेगी कांग्रेस- पवार

पवार ने कहा, ''मेरा आकलन (कर्नाटक चुनाव का) यह है कि चुनाव दो प्रकार के होते हैं- केंद्र सरकार के लिए राष्ट्रीय चुनाव और राज्यों के लिए चुनाव. हो सकता है, आप सहमत न हों, मेरा व्यक्तिगत आकलन यह है कि राज्य के चुनाव एक अलग खेल हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं है. कर्नाटक में चुनाव हैं और मेरा आकलन है कि कांग्रेस जीतेगी.'' उन्होंने राज्यों की जमीनी स्थिति का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे गैर-बीजेपी पार्टियां विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने में सक्षम रही हैं.

एनसीपी नेता ने कहा, ''मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी. हालांकि विधायक टूट गए और बीजेपी ने सरकार बनाई. राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल और ऐसे कई राज्य हैं जहां पर गैर-बीजेपी सरकारें हैं.''

2024 को लेकर कही बड़ी बात

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शरद पवार ने कहा, ''विपक्ष को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है, अन्यथा बीजेपी को हराना मुश्किल होगा.'' उन्होंने कहा, "बीजेपी को नजरअंदाज करना बहुत मुश्किल होगा. अगर हम (विपक्ष) मिलकर कुछ नहीं करेंगे तो कुछ भी हमारी मदद नहीं करेगा."

शरद पवार की पार्टी एनसीपी महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) के साथ गठबंधन में हैं. तीनों ने मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी, लेकिन एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद ये सरकार गिर गई. 

यह भी पढ़ें

कर्नाटक में टिकट बंटवारे पर बीजेपी में महामंथन, आधी रात तक चली मीटिंग, लिस्ट में देरी पर कांग्रेस ने ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget