एक्सप्लोरर

Karnataka Result 2023: बेंगलुरु पर कांग्रेस-बीजेपी की पकड़ कायम, नहीं दिखा खास बदलाव, 2018 के नतीजों पर बरकरार

Karnataka Chunav 2023: बेंगलुरु की जयनगर सीट को छोड़कर 28 सीटों में से 15 सीटों पर कब्जा करने वाली बीजेपी ने इस बार भी इतनी ही सीटें जीतीं हैं. सीटों की हार-जीत में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया.

Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मतदाताओं के पार्टी और उम्मीदवार की प्राथमिकताओं को लेकर ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला. पांच साल पहले 2018 की तरह ही इस बार भी नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अधिकांश सीटों पर खुद को बरकरार रखा. जयनगर को छोड़कर बेंगलुरु की 28 में से 15 सीटों पर कब्जा करने वाली बीजेपी ने इस बार इतनी ही सीटें जीतीं. 

हालांकि, इस बार बीजेपी की तरफ से तगड़ा प्रचार किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अलग-अलग रोड शो में 21 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया था. माना जा रहा है कि बिना पीएम मोदी के रोड शो के भी पार्टी इन सीटों को बरकरार रखने में पूरी तरह से सक्षम थी. मोदी फैक्टर का उन लोगों पर कोई खास असर नहीं देखा गया जिन्होंने पहले बीजेपी को वोट नहीं किया था. 

बरकरार रहीं कांग्रेस की सभी सीटें

कुल मिलाकर कहा जाए तो बेंगलुरु में इस बार भी मतदान का पैटर्न साल 2018 के विधानसभा चुनावों की तरह ही रहा. हालांकि, गोविंदराज नगर को हारने से पार्टी को एक झटका लगा क्योंकि पार्टी ने मौजूदा विधायक वी सोमन्ना के निर्वाचन क्षेत्र को बदल दिया था. बेंगलुरु में कांग्रेस को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा. चुनाव से पहले पार्टी के पास 12 सीटें थीं और उसने उन्हें बरकरार रखा. 

दिलचस्प रही इन सीटों पर लड़ाई

जेडीएस की बात करें तो पार्टी ने 2018 में हासिल की गई एक सीट गंवा दी. दशरहल्ली में मौजूदा जेडीएस विधायक आर मंजूनाथ बीजेपी के एस मुनिराजू से 9,194 मतों के अंतर से हार गए. वहीं, कांग्रेस के दिनेश गुंडू राव बीजेपी के के ए आर सप्तगिरी गौड़ा के खिलाफ 105 मतों के मामूली अंतर से जीते. पुलकेशिनगर से अखंड श्रीनिवास मूर्ति, जिन्होंने कांग्रेस से टिकट से वंचित होने के बाद बसपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा वह लगभग 60 हजार वोटों के अंतर से हार गए. 

ये भी पढ़ें: DK Shivakumar: 1989 से अब तक नहीं हारे चुनाव, बन सकते हैं कर्नाटक के अगले सीएम, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं डीके शिवकुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget