एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'जगदीश शेट्टार को टिकट दिया जाना चाहिए, हमने अपनी...', बोले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

Karnataka Elections: बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं. उन्होंने पार्टी आलाकमान से चुनाव लड़ने का मौका देने का अनुरोध किया है.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कई नए प्रत्याशियों पर भरोसा कर चुनावी मैदान में उतारा है. इससे कई सिटिंग एमलए टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से नाराज हैं. इस बीच उन्हीं में से एक बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को टिकट दिए जाने संबंधी फैसले के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार (14 अप्रैल) को कहा कि यह मामला पार्टी आलाकमान के समक्ष विचाराधीन है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे को ‘आसानी से’ सुलझा लिया जाएगा.

इस सिलसिले में जगदीश शेट्टार ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसमें  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी साथ थे. मीटिंग के बाद, शेट्टार ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने छह विधानसभा चुनावों में अपनी जीत और अपने अनुभव का हवाला दिया, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी.

'सब कुछ आसानी से हल हो जाएगा'

इस सप्ताह की शुरुआत में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने शेट्टर से कहा था कि वे दूसरों के लिए रास्ता बनाएं. हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा है कि वह आखिरी बार चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं. हालांकि, पार्टी ने जारी दोनों सूचियों मे शेट्टार के प्रतिनिधित्व वाले हुबली-धारवाड़ मध्य खंड के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले जोशी ने मीडिया से कहा, ‘जगदीश शेट्टार को टिकट देने पर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व विचार कर रहा है. हमने अपनी राय बहुत स्पष्ट रूप से व्यक्त की है कि शेट्टार को टिकट दिया जाना चाहिए. शेट्टार और मैंने पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर चर्चा की थी. सब कुछ आसानी से हल हो जाएगा.’

'सर्वे में भी मेरी पॉपुलैरिटी अच्छी है'

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं. हुबली-धारवाड़ सेंट्रल के मौजूदा विधायक शेट्टार ने कहा, "सर्वे में भी मेरी पॉपुलैरिटी अच्छी है. मैं एक भी चुनाव नहीं हारा हूं. मेरे टिकट से इनकार करने की कोई वजह नहीं है, इसलिए मैंने पार्टी आलाकमान से मुझे चुनाव लड़ने का मौका देने का अनुरोध किया है." पूर्व सीएम 6 बार विधानसभा के लिए चुने गए और हर बार 25,000 या उससे अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'कुछ नेता भले ही BJP छोड़ रहे हों, लेकिन...', बोले कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के 'लापता' होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, 'NDA वाले…'
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के 'लापता' होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, 'NDA वाले…'
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD
बिहार: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget