एक्सप्लोरर

Karnataka Election Dates 2023: कर्नाटक चुनाव की तारीखों का एलान, एक ही चरण में 10 मई को वोटिंग, 13 मई को आएंगे नतीजे

Karnataka Election 2023 Dates: कर्नाटक में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग कब होगी इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है.

Karnataka Elections 2023 Full Schedule: कर्नाटक में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई  को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे. कर्नाटक में 1 चरण में ही चुनाव होंगे. कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा है. कर्नाटक में उम्मीदवारों कि नामांकन की तारीख 13 अप्रैल से शुरू है और आखिरी तारीख 20 अप्रैल है. वहीं नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल तक की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक की मतदाता सूची में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं. राज्य में 58 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ है. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा लक्ष्य है. कर्नाटक में इस बार 58 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. बता दें कि पिछली बार 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को हुए थे. इसके परिणाम तीन दिन के बाद यानी 15 मई को घोषित हुए थे. पिछली बार बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. कर्नाटक में कुल 224 सीटे हैं, जहां पूर्ण बहुमत के लिए लगभग 113 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है. कर्नाटक में मौजूदा समय में कुल 5 करोड़ 22 लाख वोटर है.

किसने कितनी सीट जीती

कर्नाटक में अभी बीजेपी के पास 119 सीटें है. कांग्रेस के पास 75 है, वहीं उसके सहयोगी दल जद (एस) के पास कुल 28 सीटे हैं. कर्नाटक में बीजेपी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. इस बार आम आदमी पार्टी भी एक नए विरोधी दल के तौर पर कर्नाटक में चुनाव लड़ेगी. आपको बता दें कि गुजरात में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 5 सीट अपने नाम करते हुए राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी है.

कर्नाटक में पिछले 4 बार के चुनाव नतीजे

कर्नाटक में कुल 31 जिले है. जहां पर विधानसभा की कुल 224 सीट है. वहीं कर्नाटक कि लोकसभा में कुल 28 सीट है. कर्नाटक में हुए पिछले 19 साल के चुनाव का रिकॉर्ड देखे तो देश की प्रमुख पार्टियों ने हर बार अलग-अलग अंतर से सीटों पर जीत हासिल की है. बीजेपी को 2004 विधानसभा चुनाव में 28 फीसदी वोटों के साथ 79 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2008 में 34 फीसदी वोटों के साथ 110 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2013 में 20 फीसदी वोटों के साथ 40 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2018 में 36 फीसदी वोटों के साथ 104 सीटो पर जीत हासिल की थी.

कांग्रेस ने 2004 विधानसभा चुनाव में 35 फीसदी वोटों के साथ 65 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2013 में 37 फीसदी वोटों के साथ 112 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2018 में 38 फीसदी वोटो के साथ 80 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. जेडीएस को 2004 से लेकर 2018 के विधानसभा चुनाव में क्रमांश 2004- 58 सीट (21 फीसदी), 2008- 28 सीट (28 फीसदी) ,2013- 40 सीट (20 फीसदी), 2018- 37 सीट (18 फीसदी) सीटों पर जीत हासिल हुई थी. अन्य को 2004 से लेकर 2018 के विधानसभा चुनाव में क्रमांश 2004- 22 सीट (16 फीसदी), 2008- 6 सीट (12 फीसदी) ,2013- 22 सीट (23 फीसदी), 2018- 3 सीट (8 फीसदी) सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

बीजेपी को 2004 से 2019 के लोकसभा चुनाव में क्रमश: 2004- 18 सीट (35 फीसदी), 2009- 19 सीट (42 फीसदी), 2014- 17 सीट (43 फीसदी), 2019-25 सीट (52 फीसदी). कांग्रेस को 2004 से 2019 के लोकसभा चुनाव में क्रमांश 2004- 8 सीट (37 फीसदी), 2009- 6 सीट (38 फीसदी ), 2014- 9 सीट (41फीसदी), 2019-1 सीट (32 फीसदी). जेडीएस को 2004 से 2019 के लोकसभा चुनाव में क्रमांश 2004- 2 सीट (20 फीसदी), 2009- 3 सीट (14 फीसदी), 2014- 2 सीट (11 फीसदी), 2019-1 सीट (10 फीसदी). अन्य को 2004 से 2019 के लोकसभा चुनाव में क्रमांश 2004- 0 सीट (8 फीसदी), 2009- 0 सीट (6 फीसदी), 2014- 0 सीट (5 फीसदी), 2019-1 सीट (6 फीसदी).

कर्नाटक में चुनाव से जुड़ी बड़ी बात
कर्नाटक ने अभी बीजेपी सबसे पार्टी है. इस पार्टी का 224 विधानसभा सीट में से 119 सीटों पर कब्जा है. अगर पिछले बार 2018 के विधानसभा के चुनाव के नतीजे देखें तो बीजेपी ने कुल 104 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस को 80 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. कर्नाटक में मौजूदा समय में कुल 5 करोड़ 22 लाख  वोटर है. वरिष्ठ लोगों के घर जाकर के वोट लिए जाएंगे. ऐसे लोग जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा हो. इस बार कर्नाटक में 36 सीटें अनुसूचित जाति और 15 सीटे अनुसूचित जनजाति के लिए सीट आरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें:Karnataka Election 2023 Live: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बस कुछ देर में, यहां देख सकते हैं पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget