एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: नोट के बदले वोट को लेकर कांग्रेस और जेडीएस समर्थक आपस में भिड़े, कई घायल

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और जेडीएस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई है. ये झड़प नोट के बदले वोट को लेकर हुई है.

Congress And JDS Workers Clash: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान कुछ घंटों में खत्म होने वाला है. इससे पहले कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हुए. दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों पार्टियों के समर्थकों की ये भिड़ंत नोट के बदले वोट को लेकर हुई है.

दरअसल, मंगलुरु में जेडीएस उम्मीदवार बीए मोहिउद्दीन बावा के समर्थकों ने मंगलवार (09 मई) की रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया था. इसके बाद एक शिकायत और जवाबी शिकायत दर्ज कराई गई. झड़प में घायल हुए कांग्रेस के दो कार्यकर्ता निजाम और हाशेर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कांग्रेस छोड़ जेडीएस से चुनाव लड़ रहे बावा

हाल ही में मोहिउद्दीन बावा कांग्रेस से टिकट न मिलने पर जेडीएस में शामिल हो गए थे. इसके बाद वो जेडीएस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबकि यह घटना तब हुई जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कार को रोका और आरोप लगाया कि जेडीएस उम्मीदवार मतदाताओं को बांटने के लिए एक कार में पैसे लाए थे, जिसके कारण दोनों समूहों के बीच विवाद हो गया.

बाद में, दोनों समूह बाजपे पुलिस थाने गए जहां बावा के समर्थकों ने उम्मीदवार के सामने निजाम और हाशेर पर कथित तौर पर हमला किया. घायल निज़ाम बावा के कार चालक के रूप में काम करते थे और उन्होंने हाल ही में मंगलुरु उत्तर कांग्रेस के उम्मीदवार इनायत अली को समर्थन देने का वादा किया था. जेडीएस के कार्यकर्ताओं ने एक जवाबी शिकायत में आरोप लगाया कि निजाम और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बावा के साथ मारपीट की.

इस बीच, बेल्थंगडी में, पुलिस ने मंगलवार देर रात बीजेपी के नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयानंद गौड़ा को मतदाताओं को नकदी बांटते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों ने कहा कि श्री गौड़ा को पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता वसंत बंगेरा ने तालुक के कल्लागुट्टू कॉलोनी में पकड़ा था.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: एचडी कुमारस्वामी ने क्यों कहा- 'हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News
Chitra Tripathi:गैस संकट पर सियासी जंग, जनता में बढ़ा तनाव | Us Israel | Iran War | Mahadangal
Iran- Israel War: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान-इजरायल जंग का 14वां दिन | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget