एक्सप्लोरर

दिल्लीः चुनाव से ऐन पहले त्रिलोकपुरी में सांप्रदायिक तनाव, दो गाय मृत मिली

अधिकारी ने बताया कि उसे दोनों गाय पार्क में मृत मिलीं जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने पाया कि दो गायों को कथित तौर पर मार दिया गया जबकि अन्य सुरक्षित थीं.

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी के एक पार्क में बुधवार को दो गाय मृत मिलीं, जिसके बाद सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इस क्षेत्र में तनाव होने की आशंका में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक डेयरी के मालिक ने सुबह करीब छह बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी कि उसकी दो गाय कोटला गांव के पीछे संजय झील पार्क में मृत मिलीं.

पुलिस ने बताया कि जगह की कमी के कारण डेयरी का मालिक अपनी गायों को पार्क में छोड़ देता था. डेयरी मालिक जब सुबह गायों का दूध निकालने वहां पहुंचा तो उसने देखा कि उनमें से दो गाय गायब थीं. अधिकारी ने बताया कि उसे दोनों गाय पार्क में मृत मिलीं जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

बढ़ाई गई इलाके की सुरक्षा

पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने पाया कि दो गायों को कथित तौर पर मार दिया गया जबकि अन्य सुरक्षित थीं. उन्होंने बताया कि पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम और भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बताया कि इलाके में कोई सीसीटीवी नहीं लगा है. वे मामले की जांच में स्थानीय खुफिया तंत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इलाके में बढ़ी सुरक्षा

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) के अध्यक्ष डॉ. जफरुल-इस्लाम खान ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिख आगाह किया कि असामाजिक तत्व 12 मई को मतदान से पहले इस घटना का इस्तेमाल तनाव उत्पन्न करने के लिए कर सकते हैं.

डीएमसी अध्यक्ष ने पुलिस से इलाके में शांति का माहौल सुनिश्चित करने और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा.

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव के मामले नहीं ही देखने को मिलते हैं, लेकिन ये महज इत्तेफाक है या साजिश कि साल 2015 में विधानसभा चुनाव के ऐन पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. हालांकि पुलिस ने स्थिति को काबू में रखा था.

दिल्ली में जन्मी हूं, लोगों की समस्याओं को प्रधानमंत्री मोदी से बेहतर जानती हूं- प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget