एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के 332 उम्मीदवारो के पास संपत्ति 2 करोड़ से ज्यादा, 252 पर क्रिमिनल केस

Lok Sabha Election 2024: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के 77 में से 28 और कांग्रेस के 56 में से 19 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज हैं.

Lok Sabha Election 2024 News: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स  (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में भाग लेने वाले 1625 उम्मीदवारों में से 1618 के घोषणापत्रों का विश्लेषण किया और पाया कि पहले चरण में भाग लेने वाले 252 प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट के अनुसार 15 उम्मीदवारों को  आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया है.  रिपोर्ट के मुताबिक 1618 में से 161 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं और सात ने कहा कि वे हत्या से संबंधित मामलों में शामिल हैं.

19 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला
रिपोर्ट में कहा गया है कि 19 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित मामले घोषित किए. कुल 1618 उम्मीदवारों में से 18 उम्मीदवार महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों में शामिल हैं और उनमें से एक पर बलात्कार का आरोप है. इसके अलावा 35 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हेट स्पीच से संबंधित मामलों की घोषणा की है.
 
332 उम्मीदवारों के पास 2 करोड़ से ज्यादा संपत्ति
एडीआर ने उम्मीदवारों की संपत्ति का भी विश्लेषण किया और पता चला कि 332 ने बताया कि उनकी संपत्ति 2 करोड़ रुपये से अधिक है. इनमें से 193 उम्मीदवारों के पास 5 करोड़ रुपये और उससे अधिक की संपत्ति है. 1618 उम्मीदवारों में से 277 ने घोषणा की है कि उनकी संपत्ति का मूल्य 50 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच है और अन्य 436 ने अपनी संपत्ति 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच घोषित की है. 573 उम्मीदवारों के पास 10 लाख रुपये से कम की संपत्ति है.
 
किस पार्टी के कितनी उम्मीदवारों पर आपाराधिक केस?
रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के 77 में से 28, कांग्रेस के 56 में से 19 उम्मीदवार, तृणमूल कांग्रेस के पांच में से दो उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सभी चार उम्मीदवारों, समाजवादी पार्टी के सात में से तीन उम्मीदवारों, बीएसपी के 86 में से 11 उम्मीदवारों, डीएमके के 22 में से 13 उम्मीदवारों और एआईएडीएमके के 36 में से 13 उम्मीदवारों ने भी कहा कि उनके खिलाफ केस दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की जोधपुर सीट पर क्या होगा? बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने निकाल दी पर्ची, सर्वे क्या कह रहा वो भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget